Biological Weapons की चुनौती से निपटने के लिए खाका तैयार करने की जरूरत: S Jaishankar

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2025

भारत ने सोमवार को अनिश्चित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा माहौल को देखते हुए जैविक हथियारों के संभावित दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए एक वैश्विक तंत्र की जरूरत बताई।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि सरकार से इतर तत्वों द्वारा जैविक हथियारों का ‘‘दुरुपयोग’’ किया जाना अब दूर की बात नहीं है और ऐसी चुनौती से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग जरूरी है। उन्होंने जैविक हथियार संधि (बीडब्ल्यूसी) की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जैविक आतंकवाद एक गंभीर चिंता का विषय है, जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पूरी तरह से तैयार रहना होगा। हालांकि, बीडब्ल्यूसी में अब भी बुनियादी संस्थागत ढांचे की कमी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई अनुपालन प्रणाली नहीं है, कोई स्थायी तकनीकी संस्था नहीं है और नए वैज्ञानिक घटनाक्रमों पर नजर रखने के लिए कोई तंत्र नहीं है। भरोसा मजबूत करने के लिए इन खामियों को दूर करना आवश्यक है।’’

मंत्री ने कहा कि भारत ने लगातार बीडब्ल्यूसी के अंदर मजबूत अनुपालन उपायों की मांग की है, जिसमें आज की दुनिया के अनुरूप सत्यापन भी शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत शांतिपूर्ण इस्तेमाल के उद्देश्य से सामग्री और उपकरणों के आदान-प्रदान को संभव बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं मदद का मदद का समर्थन करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने वैज्ञानिक और तकनीकी विकास की व्यवस्थित समीक्षा की मांग की है ताकि शासन वास्तव में नवाचार की गति के साथ तालमेल बिठा सके।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

DD News की वो शांत आवाज़ हुई खामोश, Delhi में Veteran Anchor Sarla Maheshwari का निधन

Sabarimala Gold Theft Case में SIT का बड़ा एक्शन, High Court के आदेश पर जुटाए नए सबूत

पूर्वोत्तर में नया भारत! Assam का Moran हाईवे बना IAF का रनवे, PM Modi करेंगे राष्ट्र को समर्पित

CM Revanth Reddy की Delhi में राजनाथ सिंह से मुलाकात, गांधी सरोवर प्रोजेक्ट के लिए दिया न्योता