कश्मीर में शांति लाने के लिए जम्मू कश्मीर के लोगों और पाक के साथ वार्ता जरूरी:महबूबा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2022

रामबन/ जम्मू|  पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को एक बार फिर भाजपा सरकार से जम्मू कश्मीर के लोगों और पाकिस्तान के साथ वार्ता करने की अपनी अपील दोहराई।

उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर पिछले 70 वर्षों से एक समाधान का इंतजार कर रहा है...कश्मीर मुद्दे का हल होने तक क्षेत्र में शांति नहीं आएगी और इसके लिए जम्मू कश्मीर के लोगों और पाकिस्तान के साथ वार्ता करना जरूरी है। ’

’ रामबन में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीडीपी जानना चाहती है कि ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दोनों ने पाकिस्तान की यात्रा की थी, लेकिन जब हम (पड़ोसी देश के साथ वार्ता करने की बात करते हैं तो) उन्हें (भाजपा को) घबराहट क्यों महसूस होती है। ’’

महबूबा ने अनुच्छेद 370 को हटा कर भाजपा के हर चीज ठीक कर देने के दावे का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘यदि उनका दावा सही है तो कश्मीर में 10 लाख सैनिक तैनात करने की क्या जरूरत है?’’ ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों का ध्रुवीकरण करने के लिए इसका प्रचार कर रही है।

उन्होंने तंज करते हुए कहा, ‘‘इसके बजाय, पिछले आठ वर्षों में कश्मीरी पंडितों का पुनर्वास कराने की भाजपा द्वारा कोशिश बेहतर रहती।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर