पूर्वोत्तर क्षेत्र में बिजली क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने की जरूरत: Khattar

By Prabhasakshi News Desk | Jul 09, 2024

गुवाहाटी । केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में बिजली क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने के साथ-साथ टिकाऊ भविष्य के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। गुवाहाटी में पूर्वोत्तर क्षेत्र के बिजली मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करते उन्होंने यह बात कही। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज गुवाहाटी में सबसे महत्वपूर्ण बिजली मंत्री सम्मेलन (पूर्वोत्तर क्षेत्र) की अध्यक्षता की। 

शर्मा ने केंद्रीय बिजली मंत्री को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत घरों की बढ़ती मांग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य ने पहले ही स्वीकृत 1.7 लाख घरों में से 60 प्रतिशत से अधिक की आपूर्ति कर दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘‘शर्मा ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और केंद्रीय मंत्री को बिजली क्षेत्र और शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए राज्य में उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

Delhi के Seemapuri में इमारत गिरने से 3 की मौत, मलबे से 11 लोग निकाले गए

President Droupadi Murmu पहुंचीं मनाली, Atal Tunnel और हिडिंबा मंदिर का किया दौरा

गुजरात High Court का आदेश, ITS अधिकारी की हिरासत में मौत पर दर्ज हो FIR

शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद: Eknath Shinde गुट ने सुप्रीम कोर्ट में निर्वाचन आयोग के फैसले को सही ठहराया