बाइडन ने कोविड-19 महामारी से जंग में अधिक वैश्विक सहयोग का आह्वान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2022

रोम| अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन एक ऐतिहासिक ईसाई-मुस्लिम शांति पहल की दूसरी वर्षगांठ पर कोविड-19 महामारी, जलवायु परिवर्तन व अन्य वैश्विक संकटों से लड़ने के वास्ते अधिक वैश्विक सहयोग का आह्वान करने के लिये शुक्रवार को पोप फ्रांसिस और एक प्रमुख सुन्नी इमाम के साथ शामिल हुए। वेटिकन ने अंतरराष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस के मौके पर बाइडन का एक बयान जारी किया।

अल-तैयब काहिरा में सुन्नी शिक्षा से जुड़े अल-अजहर केंद्र के इमाम हैं। दस्तावेज में दुनिया के सामने पेश आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक आपसी समझ और एकजुटता के प्रदर्शन का आह्वान किया गया है।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के समर्थन के साथ, इस पहल के तहत अंतरराष्ट्रीय बंधुत्व के संदेश को फैलाने के लिए एक उच्च-स्तरीय आयोग बनाया गया है। शुक्रवार को दूसरी वर्षगांठ के जश्न में पोप फ्रांसिस का एक वीडियो संदेश शामिल था, जिसका हिब्रू में भी अनुवाद किया गया था।

अपने बयान में बाइडन ने कहा, ‘‘बहुत लंबे समय से यह संकीर्ण सोच फल-फूल रही है कि हमारी साझा समृद्धि एक शून्य-राशि का खेल है, यह सोच कि एक व्यक्ति के सफल होने के लिए दूसरे का असफल होना जरूरी है।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसी सोच ने उन समस्याओं और संघर्षों को जन्म दिया है, जिन्हें हल करना अब किसी एक राष्ट्र या उसके लोगों के बस की बात नहीं है।

बाइडन ने कहा, ‘‘सहिष्णुता, समावेश और समझ को बढ़ावा देने के लिए हमें खुले माहौल में एक-दूसरे के साथ बातचीत करने की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

UAV, AKASH TARANG, MPATGM, MRSAM, V-SHORADS के जरिये Air Defence System को और मजबूत करेगा India, रक्षा मंत्री ने नई खरीद को दी मंजूरी

लालू-राबड़ी को फिर मिली Z Security: पिछली कटौती के सियासी बवाल का असर? Bulletproof कार भी

Tehran की सड़कों पर Khamenei के लिए उमड़ा जनसैलाब, अमेरिका मुर्दाबाद के नारों से गूंजा ईरान

CJI को लिखे पत्र पर सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को घेरा, कहा- यह लोकतंत्र को कमज़ोर करने की कोशिश