इस वेब सीरीज में यंग दिखने के लिए नीलम कोठरी ने करवाया था बोटॉक्स ट्रीटमेंट, अब ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

By प्रिया मिश्रा | Mar 05, 2022

ऐक्ट्रेस नीलम कोठारी ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलिवुड वाइफ्स' के पहले सीज़न में ऑन स्क्रीन बोटोक्स ट्रीटमेंट करवाने का फैसला लेकर सबको चौंका दिया था। जहाँ ज्यादातर एक्ट्रेसेज़ कॉस्मेटिक सर्जरी की बात भी करने से कतराती हैं, नीलम ने खुले तौर पर यंग दिखने के लिए फेशियल फिलर्स लेने की बात स्वीकार की थी। लेकिन इसके बाद उनकी खूब आलोचना भी हुई थी। लेकिन हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान नीलम ने इस मामले में बात की। 

इसे भी पढ़ें: इस शर्त की वजह से अलग हो है थे सलमान खान और ऐश्वर्या राय, वरना आज कुँवारे ना होते भाईजान

एक्ट्रेस ने पिंकविला से कहा, "मैंने खुद से कहा, समीर (उनके पति समीर सोनी) और करण (शो के निर्माता करण जौहर) ने भी मुझसे कहा कि अगर मैं बॉलीवुड वाइव्स जैसा रियलिटी शो करने जा रही हूं, तो मुझे यह करना होगा। यह मेरा सौ प्रतिशत है। हम अपना जीवन वहाँ लगा रहे हैं। अगर मैं पीछे हटने वाली हूँ, तो बेहतर है कि ऐसा न करें।"

इसे भी पढ़ें: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने कैमरे के सामने पार की सारी हदें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलिवुड वाइव्स' वेब सीरीज चार सेलेब्रिटी पत्नियों के जीवन पर आधारित है। इस सीरीज में नीलम के अलावा संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडेय और सोहेल खान की पत्नी सीमा खान भी नजर आई थीं। इसका दूसरा सीजन जल्द ही नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा