चमत्कारी है नीम का तेल, जानें इसके अचूक फायदे

By शैव्या शुक्ला | Sep 08, 2020

नीम कितना गुणकारी है, यह तो सब ही जानते हैं। चाहे इसकी पत्तियां हों, दातून हो या इसकी जड़ें, सभी काफी उपयोगी है। नीम जड़ी-बूटियों का खजाना कहा जाता है, जिसे बरसों से इस्‍तेमाल किया जा रहा है। यह आपके अदंर इम्युनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ कई बिमारियों से भी बचाने का कार्य करता है। साथ ही, त्वचा से जुड़ा कोई भी रोग हो नीम उसे ठीक कर ही देता है। अगर बात करें हम नीम के तेल की तो यह त्‍वचा से मुंहासे, सोरायसिस, खुजली और दाद आदि को दूर करने में बेहद गुणकारी है।

पिंपल्स करें दूर-

पिंपल्स की समस्या आम बात है, लेकिन इसका उपाय नीम के तेल में मौजूद है। नीम में एंटी- बैक्टीरियल, एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन पर पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं। इसके अलावा, यह तेल मुंहासों के कारण चेहरे पर होने वाली सूजन और रेडनेस को भी कम करने में कारगर है।

दांत दर्द में दे राहत-

यदि आपको दांत के दर्द की शिकायत है तो नीम का तेल रामबाण इलाज है। इसके लिए आपको टूथब्रश पर नीम तेल की कुछ बूंदें डालनी है। उसके बाद दांतों की अच्छे से सफाई करनी है। अगर आप ऐसा कुछ दिनों तक करते हैं तो आपको दांत दर्द से जल्द छुटकारा मिल सकता है। 

बालों का रूसी व झड़ना रोके-

इस बारिश व उमस वाले मौसम में अक्सर बाल झड़ने व रूसी की शिकायत बढ़ जाती है। नीम के तेल की 4 बूंदें नियमित रूप से करीब 1 महीने तक नाक में डालने से बालों का गिरना बंद हो जाता है। साथ ही हमारे बाल लंबे, घने व मज़बूत भी होते हैं। इसके अलावा नीम तेल के इस्तेमाल से आप सिर में खुजली होने की परेशानी से भी बच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: नाड़ी देखकर रोग जानने की प्राचीन चिकित्सा पद्धति, जानें नाड़ी परीक्षण में आए आधुनिक बदलाव

मच्छरों से दिलाए छुटकारा-

यदि आप अपने घर में मच्छरों से परेशान है तो नीम का तेल आपको काफी मदद देगा इन्हें भगाने में। इसके लिए आप को पानी में नीम तेल की कुछ बूंदे डाल कर पोछा लगाना होगा। इसके अलावा आप नीम तेल व पानी के मिश्रण को स्प्रे बोतल में डालकर अपने शरीर व पूरे घर में छिड़काव करे सकते हैं। आपको ज़रूर मच्छरों से छुटकारा मिल जाएगा।  

चेहरे पर लाए नेचुरल ग्लो-

हेल्थ एक्सपर्ट की राय में नीम का तेल स्‍किन से फाइन लाइन्‍स को दूर करता है और चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। खासतौर पर सर्दियों के दिनों में तेल में मौजूद विटामिन-ई ड्राई स्किन की परेशानी को दूर कर, उसमें नमी लाता है। यह स्‍किन के अंदर कोलाजेन को भी बढ़ाता है, जिससे स्‍किन मुलायम होती है। साथ ही चेहरे पर नेचुरल ग्लो आ जाता है।

फंगल इंफेक्शन व खुजली से दे राहत-

ये तो सभी जानते हैं कि नीम के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। जिसकी मदद से फंगल संक्रमण व त्वचा में खुजली और एलर्जी को आराम से दूर किया जा सकता है। इसे इस्‍तेमाल करना काफी आसान है। बस आपको ज़रा से तेल को प्रभावित त्‍वचा पर रूई की मदद से 2 बार लगाना है।

- शैव्या शुक्ला

प्रमुख खबरें

Assam Elections: JP Nadda ने फूंका जीत का बिगुल, कहा- NDA को मिल रहा अपार जनसमर्थन

Top 10 Breaking News 6 April 2026 | Iran Unfamiliar Enemy | Turmoil from Baghdad to Washington | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Leander Paes को मिली एक्स कैटेगरी की सिक्योरिटी, सीआईएसएफ जवानों के घेरे में रहेंगे दिग्गज खिलाड़ी

क्या बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार का समर्थन करेगी Shiv Sena UBT? संजय राउत का आया बड़ा बयान