By अनन्या मिश्रा | Jul 04, 2025
आमतौर पर जिस उम्र में अभिनेत्री कम फिल्मों में नजर आती हैं, उस समय बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता थिएटर से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक सुपर एक्टिव रहती हैं। नीना गुप्ता पिछले कुछ सालों से लगातार फिल्में और वेब सीरीज के माध्यम से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। आज यानी की 04 जुलाई को अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
दिल्ली में 04 जून 1959 में नीना गुप्ता का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम आर एन गुप्ता है। नीना गुप्ता ने अपनी स्कूलिंग सनावर लौरेंस स्कूल हिमाचल प्रदेश से की है। नीना गुप्ता की मां चाहती थीं कि वह आगे जाकर IAS ऑफिसर बनें। लेकिन वह एक अभिनेत्री बन गई।
नीना गुप्ता को करियर में सफलता गाने 'चोली के पीछे क्या है' से मिली थी। इस गाने के बाद एक्ट्रेस कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आई थीं। नीना गुप्ता ने दो यारों, मंडी, त्रिकाल और गांधी जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बहुत सा काम वेब सीरीज में भी काम किया था। हाल ही में एक्ट्रेस की वेब सीरीज 'पंचायत 2' आई है। इस वेब सीरीज में एक्ट्रेस के रोल को बहुत प्यार मिला है।
फिल्मी करियर ने नीना गुप्ता को जितनी उड़ान दी, उतना ही उनकी पर्सनल लाइफ में दुख रहे। एक्ट्रेस की लाइफ इतनी आसान नहीं थी। नीना गुप्ता को वेस्टइंडीज के खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स से प्यार हो गया था। यह बात उन दिनों की है, जब वेस्ट इंडीज की टीम भारत में मैच खेलने के लिए आई थी। इस दौरान एक पार्टी में नीना और विवयन रिचर्ड्स की मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे, जिसके कुछ साल बाद नीना गुप्ता प्रेग्नेंट हो गईं।
विवयन जब नीना को डेट कर रहे थे, तब वह शादीशुदा थे। साथ ही उनके दो बच्चे थे। नीना जानती थीं कि रिचर्ड्स से उनकी शादी नहीं हो पाएगी। उसके बाद भी नीना ने अपने परिवार और दोस्तों के खिलाफ जाकर विवियन की बेटी को जन्म दिया। साल 1989 में नीना ने विवियन की बेटी मसाबा को जन्म दिया। बिन ब्याही मां बनने के कारण नीना गुप्ता को काफी आलोचना का समाना भी करना पड़ा था।
मसाबा के जन्म के बाद नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स अलग हो गए। वहीं साल 2008 में नीना ने विवेक मेहरा से शादी कर ली थी, जोकि पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। नीना और विवेक की शादी को करीब 13 साल हो चुके हैं और दोनों अपनी लाइफ में काफी खुश हैं।