स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा बनें टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के नए ब्रांड एम्बैसडर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2021

नयी दिल्ली। टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने बुधवार को ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को अपना ब्रांड एम्बैसडर नियुक्त किया है। कंपनी ने चोपड़ा के साथ कई साल का करार किया है। कंपनी ने कहा कि चोपड़ा को ब्रांड एम्बैसडर नियुक्त करने का मकसद पॉलिसीधारकों के बीच स्वास्थ्य और रखरखाव को बढ़ावा देना है तथा दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में पैठ बढ़ाना है। 

इसे भी पढ़ें: महंगाई की मार झेलते हुए परेशान हो चुकी है जनता, मोदी सरकार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें 

कंपनी ने कहा कि मौजूदा कोविड-19 महामारी ने जीवन और स्वास्थ्य बीमा की आवश्यकता को और बढ़ा दिया है। टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य वितरण अधिकारी वेंकी अय्यर ने कहा कि सेना में विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) विजेता चोपड़ा उत्कृष्टता और राष्ट्र की सेवा की प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।

प्रमुख खबरें

स्टार्टअप के लिए 2 लाख तो PhD में हर महीने 10 हजार, बेटियों के लिए बिहार की सम्राट सरकार की बड़ी योजनाएं

IPL 2027 के लिए Zaheer Khan बने CSK के नए Head Coach, Stephen Fleming की लेंगे जगह

Punjab में सरकार बनते ही छह महीने में नशा माफिया का नेटवर्क खत्म करेगी BJP: Shivraj

Finance Minister Nirmala Sitharaman ने Mumbai में JPMorgan CEO Jamie Dimon से की मुलाकात