Neeraj Chopra ने Doha Diamond League में 90 मीटर का आंकड़ा पार किया, पीएम मोदी ने दी बधाई

By रेनू तिवारी | May 17, 2025

भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने आखिरकार 90 मीटर की बाधा पार करके 90.23 मीटर का थ्रो फेंका लेकिन डायमंड लीग के दोहा चरण में शुक्रवार को जर्मनी के जूलियन वेबर के बाद दूसरे स्थान पर रहे। वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91 . 06 मीटर का थ्रो फेंका। इससे पहले तक चोपड़ा शीर्ष पर चल रहे थे। वेबर ने भी पहली बार 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंका है और ऐसा करने वाले वह दुनिया के 26वें खिलाड़ी बन गए। दो बार के विश्व चैम्पियन और पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 84 . 65 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 

इसे भी पढ़ें: यह एक ‘बड़ी सफलता’ है, भारत और पाकिस्तान के बीच गुस्से का स्तर अच्छी बात नहीं थी : राष्ट्रपति ट्रंप

 चोपड़ा ने बाद में कहा ,‘‘ मैं 90 मीटर की बाधा पार करके बहुत खुश हूं लेकिन यह खट्टा मीठा अनुभव रहा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे कोच जान जेलेंजी ने कहा कि आज मैं 90 मीटर पार कर सकता हूं। हवा ने मदद की और मौसम थोड़ा गर्म होने से भी मदद मिली। मैने जूलियन से भी कहा था कि हम 90 मीटर थ्रो कर सकते हैं। मैं उसके लिये बहुत खुश हूं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा मानना है कि आने वाले टूर्नामेंटों में इससे आगे का थ्रो कर सकता हूं। हम कुछ पहलुओं पर काम करेंगे और इस सत्र में फिर 90 मीटर पार करेंगे।’ 

प्रमुख खबरें

गर्मी में Style से नो समझौता! Summer Wedding के लिए परफेक्ट हैं ये Comfortable Blouse Designs

CM Bhagwant Mann की मुश्किलें बढ़ीं, Viral Video मामले में SGPC ने की FIR की मांग; पास किया प्रस्ताव

Mohamed Salah Injury Update: कोच का बड़ा बयान, बोले- चोट गंभीर नहीं, वो जल्द ठीक होगा

Sam Altman का बड़ा फैसला, Uber के पूर्व अध्यक्ष प्रभजीत सिंह करेंगे OpenAI India का नेतृत्व