Neeraj Chopra का बड़ा फैसला, एशियन एथलेटिक्स चैंपियंस से किया किनारा, यहां जानें कारण

By Kusum | Apr 26, 2025

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दक्षिण कोरिया के गुमी में 27 से 31 मई के बीच होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा न लेने का फैसला किया है। दरअसल, नीरज इस सीजन डायमंड लीग मीटिंग्स, सितंबर की विश्व चैंपियनशिप और बेंगलुरु में 24 मई को होने वाली एनसी क्लासिक पर फोकस करना चाहते हैं, जिसकी मेजबानी वह खुद कर रहे हैं। 

साउथ कोरिया में होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने 59 खिलाड़ियों की टीम घोषित की है। कोच्चि में हाल ही में समाप्त हुए फेडरेशन कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले अधिकतर खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। 

राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक तजिंदरपाल सिंह तूर को टीम से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि फेडरेशन कप में उनका प्रदर्शन औसत रहा और वह दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा पोल वॉल्टर देव कुमार मीना, जिन्होंने अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, उन्हें भी जगह नहीं मिली क्योंकि उनका प्रदर्शन एएफआई के निर्धारित मानकों से नीचे था। 

For more Sports Breaking News in Hindi, Please click here.

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता