Commonwealth Games 2026 में इतिहास दोहराने उतरेंगे Neeraj Chopra, चोट के बाद कर रहे हैं वापसी

By एकता | Jul 26, 2026

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा सोमवार से शुरू हो रही कॉमन वेल्थ गेम्स की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में एक्शन में नजर आएंगे। यहां उनका मुकाबला मौजूदा ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम और श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे से होगा।

इसे भी पढ़ें: विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप जीतकर Anahat Singh ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय Squash Player बनीं

कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद क्या?

आगामी प्रतियोगिताओं के बारे में बात करते हुए नीरज ने बताया, "कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद आगे डायमंड लीग, अल्टीमेट चैंपियनशिप और फिर एशियन गेम्स जैसे कई बड़े टूर्नामेंट्स होने हैं, इसलिए शेड्यूल काफी बिजी है। मेरा पूरा ध्यान लगातार अच्छा प्रदर्शन करने, अपनी फिटनेस बनाए रखने और हर मैच के लिए पूरी तरह से तैयार रहने पर है।"

दूरी का प्रेशर नहीं, लगातार बेहतर प्रदर्शन ही टारगेट

90 मीटर या किसी खास दूरी के दबाव पर नीरज ने कहा, "मैं किसी तय दूरी को लेकर खुद पर फालतू दबाव नहीं बनाता। लेकिन एक खिलाड़ी होने के नाते, मैं हमेशा अपने थ्रो को और बेहतर बनाने के बारे में सोचता रहता हूं। मेरे लिए सबसे जरूरी है कंसिस्टेंसी। मेरा पूरा ध्यान इसी बात पर है कि मैं हर मैच के साथ धीरे-धीरे अपने प्रदर्शन को सुधारूं और नया मुकाम हासिल करूं।"

इसे भी पढ़ें: Protistha Samanta का शानदार प्रदर्शन, Commonwealth Games के Gymnastics Vault Final में बनाई जगह

चोट के बाद धमाकेदार वापसी की तैयारी में नीरज

नीरज सितंबर 2025 से ही कमर के दर्द से जूझ रहे थे। इसी वजह से उन्होंने इस सीजन की देर से शुरुआत की और अपना पहला मैच 19 जून को दोहा डायमंड लीग में खेला था, जहां वे 85.69 मीटर के थ्रो के साथ चौथे नंबर पर रहे थे। इसके बाद उन्होंने स्विट्जरलैंड के बिएन शहर में एक महीने तक रिहैबिलिटेशन और ट्रेनिंग पर ध्यान दिया। अब 28 साल के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज 2018 के गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों जैसा इतिहास दोहराना चाहते हैं, जहां उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था।

प्रमुख खबरें

Indian-American दंपत्ति ने University of North Texas को AI कॉलेज के लिए दिए 2 करोड़ डॉलर

Allahabad HC ने पत्रकार पर दर्ज FIR पर लगाई रोक, स्कूल की बदहाली दिखाने पर हुई थी कार्रवाई

Odisha ने UAE में 2.10 लाख करोड़ के 14 MoU पर किए हस्ताक्षर

TMC चुनाव चिह्न और नाम विवाद: Election Commission ने 12 सितंबर को दोनों गुटों को दिल्ली बुलाया