गुजरात में छोटे बच्चों को जैवलिन थ्रो सिखाते नजर आए नीरज चोपड़ा, PM मोदी भी हुए गदगद

By अंकित सिंह | Dec 05, 2021

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा गुजरात में थे। इस दौरान वह स्कूली बच्चों को जैवलिन थ्रो सिखाते नजर आएं। इसके अलावा वह बच्चों के साथ कई और खेल भी खेलें। उन्होंने बड़ी ही उत्सुकता के साथ बच्चों के सवालों का जवाब भी दिया। नीरज चोपड़ा के इस काम को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खुश हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि यह थ्रेड आपको खुश कर देगी। आइए ऐसी मुहिम को बरकरार रखें और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करें। दरअसल, नीरज चोपड़ा आउटरीच कार्यक्रम में शामिल हुए थे जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया है। बच्चों से मुलाकात का वीडियो खुद नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन वीडियो को रिट्वीट किया है। एक रिट्वीट में नीरज चोपड़ा बच्चों को जैवलिन थ्रो सिखाते नजर आ रहे हैं। नीरज चोपड़ा अहमदाबाद के संस्कारधाम में थे। इसके अलावा नीरज चोपड़ा ने तीरंदाजों से भी मुलाकात की है। ‘आउटरीच कार्यक्रम’ भारत के शीर्ष खिलाड़ियों को स्कूल के बच्चों से जोड़ता है। 

प्रमुख खबरें

Tess Flintoff के 4 विकेट से पहला T20 जीता Australia A, India A को 6 विकेट से हराया

Ibrahim Zadran बने अफगानिस्तान के नए T20I कप्तान, दबाव में सही फैसले लेने पर जोर

Haryana के Nuh में अवैध डेयरियों पर छापा, 7500 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद

Kanpur Police ने 5600 करोड़ के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 2 अरेस्ट