इस समय ओलंपिक जश्न मनाने का नहीं, Covid-19 पर रहे फोकस: नीरज चोपड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2020

नयी दिल्ली।ओलंपिक में पदार्पण के लिये अब उन्हें एक साल और इंतजार करना होगा लेकिन भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का मानना है कि इस समय इंसानियत का तकाजा है कि किसी और बात की बजाय कोविड 19 पर फोकस रखा जाये। चोपड़ा ने इस महीने की शुरूआत में दक्षिण अफ्रीका में एथलेटिक्स सेंट्रल नार्थ ईस्ट मीटिंग लीग के जरिये ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था। वह कोहनी की चोट के बाद सर्किटपर वापसी कर रहे हैं।

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल चैम्पियन ने एक बयान में कहा ,‘‘ इन हालात में खिलाड़ियों के लिये यह अच्छा और अपेक्षित फैसला है।इस समय ओलंपिक जश्न मनाने के हालात नहीं है।इसे सकारात्मक लेना होगा कि हमें तैयारी के लिये एक साल और मिल गया।’’ दो बार के ओलंपियन मुक्केबाज विकास कृष्णन ने कहा ,‘‘ आखिर में मानवता सबसे ऊपर है।मुझे खुशी है कि कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया।’’ राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल चैम्पियन विकास ने कहा ,‘‘इससे हमारी तैयारी पर असर पड़ेगा लेकिन मैं ओलंपिक स्वर्ण जीतने के लिये बेहतर तैयारी कर सकूंगा।’’ इससे पहले कल एम सी मेरीकोम और साइना नेहवाल जैसे शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों ने भी आईओसी के फैसले का स्वागत किया था।

इसे भी देखें- 21 दिन के लिए India Lockdown, Modi बोले इसे Curfew ही समझें, China में आया नया Virus Hanta 

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका