Asian Games 2023: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में भारत को दिलाया गोल्ड, किशोर जैना ने जीता सिल्वर

By Kusum | Oct 04, 2023

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा बुधवार को एशियन गेम्स 2023 में मैदान पर उतरे हैं। चीन के हांगझोऊ में जारी एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा ने पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। वहीं भारत के ही दूसरे एथलीट किशोर कुमार जैना ने देश को सिल्वर मेडल दिलाया। 

लेकिन एक समय ऐसा था कि किशोर इस इवेंट में नीरज से आगे हो गए थे। इसके बाद नीरज ने वापसी करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। नीरज ने 88.88 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि किशोर ने 87.54 मीटर के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। इस इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल जापान के डीन रॉडरिक गेंकी ने हासिल किया। पाकिस्तान के यासिर मोहम्मद चौथे स्थान पर रहे। नीरज ने इस सीजन का अपना बेस्ट थ्रो फेंका, जबकि किशोर का ये पर्सनल बेस्ट थ्रो था।

बता दें कि, नीरज ने जब अपना पहला थ्रो किया तो 87 मीटर का था, जो तकनीकी दिक्कतों के कारण रिकॉर्ड नहीं हो सका। जिसके बाद उसे रद्द करना पड़ा। उसके बाद खेल को करीब 15 मिनट तक रोका गया। नीरज काफी देर तक अधिकारियों से बात करते हुए भी दिखे थे। उसके बाद नीरज ने दोबारा थ्रो किया जो कि 82.38 मीटर का थ्रो किया जो कि पहले से काफी कम था। लेकिन उसके बाद फिर उन्होंने प्रयास किया जो कि थोड़ा बेहतर रहा। उन्होंने 84.49 मीटर का थ्रो किया।

चोपड़ा ने अपने तीसरे प्रयास में 84.49 मीटर का थ्रो किया जो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं हो पाया। चौथे प्रयास में उन्होंने 88.88 मीटर का थ्रो किया। वह फिर से टॉप पर पहुंचे ये उनका सीजन का बेस्ट था।

वहीं जेना ने 81.26,79.76, 86.77 और 87.54 के थ्रो फेंके। उनका पांचवां और छठा थ्रो फाउल रहा। जापान के डीन रौड्रिक गेंकी ने 82 . 68 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल जैसा यू-टर्न लेने वाला आदमी नहीं देखा, Delhi में बोले Amit Shah, भारत से ज्यादा राहुल के पाकिस्तान में समर्थक

इब्राहिम रईसी के निधन पर भारत ने किया 1 दिन के राजकीय शोक का ऐलान, जयशंकर ने कहा ईरान के साथ खड़ा है देश

New Delhi Lok Sabha Seat: बांसुरी स्वराज के लिए जेपी नड्डा ने किया रोडशो, केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर खत्म होगा रेल रोको आंदोलन, रेलवे ट्रैक को खाली करेंगे किसान