Neeraj Chopra ने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक अपने नाम किया, फेंका इतना मीटर दूरी पर भाला

By Kusum | Jun 25, 2025

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने चेक गणराज्य में आयोजित ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में गोल्ड मेडल जीतकर एक और इंटरनेशनल जैविलन  टूर्नामेंट में देशका नाम रोशन किया है। नीरज ने तीसरे राउंड में 85.29 मीटर का थ्रो किया, जिसे कोई दूसरा एथलीट पार नहीं कर पाया। साउथ अफ्रीका के डोव स्मिट ने दूसरे राउंड में 84.12 स्थान पर रहे। जबकि ग्रेनेडा के पीटर एंडर्सन ने अपने पहले प्रयास में 83,63 मीटर भाला फेंका। 

दूसरे दौर के बाद चोपड़ा तीसरे स्थान पर थे जिनकी शुरूआत फाउल से हुई लेकिन उसके बाद 83.45 मीटर का थ्रो फेंका। तीसरे दौर में 85.29 मीटर के थ्रो के साथ वह शीर्ष पर आये।उनके अगले दो थ्रो 82.17 मीटर और 81.01 मीटर के रहे जबकि आखिरी थ्रो फाउल रहा। रियो ओलंपिक 2016 के स्वर्ण पदक विजेता जर्मनी के थॉमस रोहलेर 79.18 मीटर के थ्रो के साथ सातवें स्थान पर रहे। 

जर्मनी के जूलियन वेबर ने इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया जिससे दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा को सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था। पिछले दो सत्र में वह यहां फिटनेस कारणों से खेल नहीं सके थे। उनके कोच जान जेलेंजी ने यहां नौ बार खिताब जीता है। 

27 वर्ष के चोपड़ा ने इस सत्र में मई में दोहा डायमंड लीग में 90 मीटर की बाधा पार करके दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद पेरिस डायमंड लीग खिताब जीता। चोपड़ा यहां 2018 में आईएएएफ कांटिनेंटल कप में एशिया प्रशांत टीम का हिस्सा थे और 80 . 24 मीटर के थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे थे। अब वह बेंगलुरू में पांच जुलाई को नीरज चोपड़ा क्लासिक में भाग लेंगे जिसमें पीटर्स और रोहलेर भी खेल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी पर Jairam Ramesh का हमला, BJP और SIT जांच पर उठाए सवाल

Kapil Parmar ने Asian Para Games में जीता Bronze Medal इंडोनेशियाई खिलाड़ी को हराया

पूर्व छात्रा को आपत्तिजनक संदेश देने के आरोप में Symbiosis Nagpur के प्रोफेसर पर गिरी गाज

Share.Market बना PhonePe Invest, आम बचतकर्ताओं को शेयर बाजार से जोड़ेगा मंच