नीरज कुमार दुबे की साप्ताहिक डायरीः पढ़िये सप्ताह भर की बड़ी घटनाएँ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2019

सप्ताह की शुरुआत हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक के साथ हुये अमानवीय कृत्य से उपजे देशव्यापी आक्रोश से हुई और सप्ताह का समापन हैदराबाद की दिल दहला देने वाली घटना के आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के जश्न से हुआ। एक समाज के तौर पर यह सप्ताह हिला कर रख देने वाला रहा। ऐसा लगा कि द्रौपदी को अब अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी और कृष्ण उन्हें बचाने नहीं आएंगे। लेकिन चाहे हैदराबाद का एनकाउंटर हो, उन्नाव की घटना के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो या फिर निर्भया के दोषियों की दया याचिका को खारिज किया जाना, इन सबसे हमारी पुलिस व्यवस्था, हमारी न्याय व्यवस्था में लोगों का विश्वास फिर बहाल हुआ है। देश की आधी आबादी में एक विश्वास जगा है।

इसे भी पढ़ें: हैदराबाद एनकाउंटर की CJI ने की आलोचना, जानिए क्या कुछ कहा

अयोध्या पर मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की तो 1984 के दंगों पर मनमोहन सिंह के बयान को लेकर विवाद हो गया। पश्चिम बंगाल में राज्यपाल और सरकार के बीच खींचतान बढ़ गयी तो बेअंत सिंह के हत्यारे को माफी के मुद्दे पर पंजाब में तनाव दिखा। रेलवे के लगातार घाटे में जाने की रिपोर्ट ने सरकार की चिंता बढ़ाई तो शरद पवार ने वो कहानी सुनाई कि किस प्रकार प्रधानमंत्री ने उन्हें साथ काम करने का न्यौता दिया था। विधानसभा चुनावों की चिंता में योगी सरकार ने 34 बड़े फैसले एक साथ लिये तो झारखंड विधानसभा चुनावों में भाजपा आलाकमान ने पूरी तरह मोर्चा संभाल लिया ताकि देश के नक्शे से अब किसी राज्य से भगवा रंग हटने नहीं पाये। कश्मीर में हिमस्खलन में शहीद हुए जवानों का दुख देश ने सहा तो एक प्रश्न यह भी उठा कि डिप्रेशन किस कदर हावी हो रहा है। इंदिरापुरम में एक व्यक्ति ने बढ़ते कर्ज के चलते खुद सहित पूरे परिवार को खत्म कर दिया तो छत्तीसगढ़ में एक आईटीबीपी जवान ने छुट्टी नहीं मिलने पर आवेश में आकर अपने पांच साथियों की हत्या कर दी। पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट कोर्ट ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया तो दूसरी ओर एक अन्य भगोड़े नित्यानंद ने अपना खुद का देश बसा कर सबको चौंका दिया। विश्व स्तर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सप्ताह काफी चर्चित रहे क्योंकि एक तो नाटो देशों की बैठक के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष ट्रंप का मजाक उड़ाते दिखे तो दूसरी ओर अमेरिकी संसद में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने का रास्ता साफ हो गया। सूडान से एक बुरी खबर आई जिसमें बताया गया कि एक फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ जिसमें 18 भारतीयों समेत 23 लोगों की मौत हो गयी।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा