Punjab में Congress ने शुरू की Jawani Sambhal Yatra, चन्नी और पायलट ने मान सरकार को घेरा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 12, 2026

कांग्रेस की पंजाब इकाई ने 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जनसंपर्क अभियान के तहत बृहस्पतिवार को अपनी जवानी संभाल साइकिल यात्रा शुरू की, जिसका नेतृत्व पार्टी सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चमकौर साहिब से किया। चमकौर साहिब से यात्रा को रवाना किए जाने के मौके पर कांग्रेस महासचिव एवं पंजाब प्रभारी सचिन पायलट और पार्टी की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। जालंधर से मौजूदा सांसद चन्नी पूर्व में चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और विजय इंदर सिंगला, राणा गुरजीत सिंह तथा सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। आठ दिनों की यह यात्रा पहले चरण में 28 विधानसभा क्षेत्रों से होकर करीब 625 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस मौके पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने नशे और भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा।

पायलट ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों के बाद पंजाब में कांग्रेस सत्ता में लौटेगी। वहीं, चन्नी ने कहा कि पंजाब के लोग आप को सत्ता से हटाने के लिए चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने नशे, गैंगस्टर, अवैध खनन और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर मान के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा।

पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष चन्नी ने कहा कि राज्य में कांग्रेस के पक्ष में लहर बन रही है और पार्टी सत्ता में आएगी। चन्नी ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह यात्रा कांग्रेस के पंजाब मंगदा इंसाफ अभियान का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत बुधवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन से की गई थी।

प्रमुख खबरें

PM मोदी के Manila दौरे से एक्ट ईस्ट पॉलिसी को मिलेगी मजबूती, MEA ने बताया पूरा प्लान

झूठी बातें और पीठ पीछे बुराई, Mahhi Vij के तलाक विवाद के बीच सना मकबूल के नए पोस्ट ने मचाई खलबली!

Namma Metro में 84 फीसदी फंड का दावा गलत, Tejasvi Surya ने DK Shivakumar को घेरा

वैश्विक निवेशक भारत को बनाएं अपना ठिकाना: CII सम्मेलन में बोले Piyush Goyal