नीरज शेखर बोले, देश की एकता और विकास के लिए काम कर रहे हैं PM मोदी

By अंकित सिंह | Jul 18, 2019

हाल में ही समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नीरज शेखर ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद, सभी को स्वीकार करना चाहिए कि केवल एक ही व्यक्ति है जो राष्ट्र की एकता और विकास के लिए काम कर रहा है और वह है पीएम नरेंद्र मोदी। नीरज शेखर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र हैं। 

बता दें कि वह हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में सपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे। नीरज शेखर ने 2007 में अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था और बलिया से जीत हासिल की थी। 2009 में भी वह बलिया से चुनाव जीतकर सांसस बने थे।  

प्रमुख खबरें

Manchester United ने मुख्य कोच Michael Carrick को हटाया, Mauricio Pochettino ले सकते हैं जगह

UP-112 की PRV ने दिवाली पर 2.05 लाख से अधिक जरूरतमंदों को पहुंचाई मदद

Traffic Prahari App: दिल्ली पुलिस के अभियान में 1,432 लोग जुड़े, GRAP नियमों पर भी किया जागरूक

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे