नीट विवाद : ‘छात्राओं को अंत: वस्त्र उतारने पर विवश करने’ के आरोप में दो और लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2022

कोल्लम (केरल)। केरल में राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) के दौरान छात्राओं को अंत:वस्त्र उतारकर परीक्षा देने के लिए मजबूर करने के आरोप में बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने एक शैक्षणिक संस्थान में हुई नीट परीक्षा के पर्यवेक्षक और परीक्षा समन्वयक से पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही इस मामले में अब गिरफ्तार हो चुके लोगों की संख्या सात हो गयी है। नीट परीक्षा की ड्यूटी में तैनात रहीं पांच महिलाओं को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक