NEET paper leak: CBI ने मास्टरमाइंड रॉकी को किया गिरफ्तार, मिली 10 दिन की रिमांड

By अंकित सिंह | Jul 11, 2024

नीट पेपर मामले में सीबीआई ने राकेश रंजन के सहयोगी रॉकी को नालंदा (बिहार) से गिरफ्तार किया है। रॉकी पटना में सीबीआई की सक्षम अदालत के सामने पेश हुआ और उसे 10 दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में सीबीआई ने पटना और कोलकाता समेत चार जगहों पर छापेमारी की। राकेश (रॉकी) को उसके आईपी पते और ईमेल पते के माध्यम से पता लगाने के लिए सीबीआई द्वारा उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Supreme Court में NEET पर बड़ी सुनवाई, टेलीग्राम में पेपर लीक दिखाने वाला वीडियो 'फर्जी', NTA ने हलफनामे में किए 5 चौंकाने वाले दावे

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG 2024 परीक्षा से संबंधित मामले की सुनवाई स्थगित कर दी। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह गुरुवार, 18 जुलाई को एनईईटी-यूजी मामले की सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मामले में कुछ पक्षों को केंद्र और एनटीए द्वारा दायर हलफनामे नहीं मिले हैं और उन्हें बहस से पहले अपनी प्रतिक्रिया तैयार करने की जरूरत है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार (11 जुलाई) को NEET-UG 2024  पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपनी जांच रिपोर्ट दाखिल की। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 9:45 बजे सीबीआई की रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सौंपी गई।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण के बाद भारतीय महिला Hockey Team का रांची में जोरदार स्वागत

Jio का ₹999 Prepaid Plan: 98 दिन की वैलिडिटी, 196GB Data और JioHotstar फ्री

चीन को हराकर इतिहास रचने वाली Ishika Sambharwal का भिवानी में खास स्वागत

Flydubai विमान घटना से पहले UAE ने Israel को भेजी थी यात्रियों और क्रू की सूची