NEET paper leak: CBI ने दो और को धर दबोचा, प्रश्नपत्र चोरी करने और उसे प्रसारित करने का है आरोप

By अंकित सिंह | Jul 16, 2024

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) पेपर लीक मामले में कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले में अब तक सीबीआई ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सब के बीच सीबीआई को एक बड़ी सफलता मिली है। सीबीआई ने मंगलवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) यूजी के प्रश्न पत्र को चुराने और प्रसारित करने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बिहार के पटना के पंकज कुमार और झारखंड के हजारीबाग के राजू सिंह के रूप में हुई है, जो एनईईटी पेपर लीक घोटाले में शामिल थे। 

इसे भी पढ़ें: Justin Trudeau की Diljit Dosanjh पर 'पंजाबी गायक' वाली टिप्पणी से विवाद, भाजपा ने कनाडा के प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

12 जुलाई को मामले के सरगना रॉकी उर्फ ​​राकेश रंजन समेत 13 अन्य आरोपियों की हिरासत भी सीबीआई को बिहार से मिल गई। प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के देशव्यापी आक्रोश के बाद सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ले ली। जांच एजेंसी ने मामले में अब तक छह एफआईआर दर्ज की हैं।

प्रमुख खबरें

आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका! Petrol-Diesel Price में ₹28 तक की बढ़ोतरी के बने आसार

Liverpool फैंस को मिली बड़ी राहत, Mohamed Salah की Injury पर आया अपडेट, जल्द लौटेंगे मैदान पर

Thomas Cup में भारत का धमाल, Chinese Taipei को 3-0 से रौंदकर Semi-Final में बनाई जगह।

India-Bangladesh रिश्तों में तल्खी! असम CM के बयान पर Dhaka ने जताई कड़ी आपत्ति, भेजा समन।