NEET पेपर लीक: CBI को मिली बड़ी सफलता, दो मेडिकल छात्र समेत 3 को किया गिरफ्तार

By अंकित सिंह | Jul 20, 2024

नीट विवाद मामले में सीबीआई ने 'मास्टरमाइंड' एक बीटेक ग्रेजुएट और दो एमबीबीएस छात्रों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने 'सॉल्वर' के रूप में काम किया था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीबीआई ने पटना में भरतपुर मेडिकल कॉलेज के दो मेडिकल छात्रों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मेडिकल छात्रों की पहचान कुमार मंगलम बिश्नोई और दीपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। तकनीकी निगरानी ने परीक्षा के दिन हज़ारीबाग़ में उनकी उपस्थिति की पुष्टि की है। गिरफ्तार किया गया दूसरा व्यक्ति, शशि कुमार पासवान, एक 'ऑलराउंडर' है। वह सरगना को सभी प्रकार की सहायता प्रदान कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: NEET-UG Result: NTA ने वेबसाइट पर अपलोड किया NEET-UG का रिजल्ट, सेंटर वाइज आए हैं परिणाम

नीट-यूजी के परिणाम पांच जून को घोषित किए गए थे, लेकिन उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद इन्हें इस प्रारूप में प्रकाशित किया गया है। उच्चतम न्यायालय प्रश्नपत्र लीक सहित परीक्षा कराने में कथित अनियमितताओं के संबंध में कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि अभ्यर्थियों की पहचान उजागर नहीं करते हुए परिणाम घोषित किए जाएं। उसने कहा था कि वह यह पता लगाना चाहता है कि कथित विवादित केंद्रों पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को अन्य स्थानों पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की तुलना में अधिक अंक तो नहीं मिले हैं।

प्रमुख खबरें

Amitabh Bachchan ने 84वें जन्मदिन पर Mumbai में प्रशंसकों से की मुलाकात

गांधीनगर में FIR दर्ज: Congress MLA Jignesh Mevani पर पुलिस थाने में हंगामा करने का आरोप

विपक्षी नेता Rahul Gandhi और खरगे Supreme Court तक निकालेंगे मार्च, CJI से मांगा मिलने का समय

MPSC सुधारों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बनाई समिति, Tukaram Mundhe बने सचिव