NEET Paper Leak: 'सिर्फ चिल्लाने से झूठ सच नहीं हो जाएगा' , लोससभा में राहुल-अखिलेश के सवाल पर बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

By अंकित सिंह | Jul 22, 2024

सोमवार को मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने अपने तेवर दिखा दिए है। NEET पेपर लीक को लेकर विपक्ष ने लोकसभा में सरकार जमकर घेरा। विपक्ष के नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने भी इस मामले पर सवाल पूछे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'प्रश्नकाल' के दौरान सवालों के जवाब दिए। राहुल गांधी ने पेपर लीक को लेकर प्रधान की आलोचना की और कहा कि उन्होंने अब तक पेपर लीक मामले पर "खुद को छोड़कर सभी को दोषी ठहराया है"।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मुद्दा यह है कि देश में लाखों छात्र हैं जो इस बात से बेहद चिंतित हैं कि क्या हो रहा है और जो आश्वस्त हैं कि भारतीय परीक्षा प्रणाली एक धोखाधड़ी है। लाखों लोगों का मानना ​​है कि अगर आप अमीर हैं और आपके पास पैसा है तो आप भारतीय परीक्षा प्रणाली खरीद सकते हैं और यही भावना विपक्ष की भी है...। अखिलेश यादव ने केंद्र पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार 'पेपर लीक का रिकॉर्ड बनाएगी।' उन्होंने कहा कि पेपर लीक का रिकॉर्ड बनाएगी ये सरकार... कुछ सेंटर तो ऐसे हैं जहां 2000 से ज्यादा छात्र पास हुए हैं। जब तक ये मंत्री (शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान) हैं, छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें: NEET पेपर लीक: CBI को मिली बड़ी सफलता, दो मेडिकल छात्र समेत 3 को किया गिरफ्तार

शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी की 'धोखाधड़ी' वाली टिप्पणी को लेकर उन्हें निशाने पर लिया और कहा कि यह निंदनीय है। उन्होंने कहा, "सिर्फ चिल्लाने से झूठ सच नहीं हो जाएगा। विपक्ष के नेता का यह कहना कि देश की परीक्षा प्रणाली बकवास है, बेहद निंदनीय है...।"

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे

CM Vishnu Deo Sai ने Jashpur में शुरू की अंतरिक्ष संगवारी पहल, छात्रों को मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत