By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 30, 2026
आज कई शहरों में नीट पीजी परीक्षा का आयोजन हुआ है। इस बीच, राजस्थान में नीट पीजी परीक्षा के दौरान जयपुर के सीतापुरा स्थित परीक्षा केंद्र पर बिजली की खराबी के कारण परीक्षा समय पर शुरु नहीं हो पाई। जिसके कारण से छात्र काफी परेशान रहे हैं। असल में परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होनी थी। इस मामले को लेकर एनबीईएमएस ने जवाब देते हुए बताया कि प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए सितंबर में पुनर्परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इस परीक्षा में शामिल नहीं पाने वाले अभ्यर्थियों की परेशानी को दूर करने के लिए NBES ने खेद व्यक्त किया है। बोर्ड के अनुसार, इन अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा 5 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे जयपुर में होगी। परीक्षा केंद्र और संशोधित एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी अलग जारी होगी।
देशभर में 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार हुए शामिल
नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को 2,73,096 पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई। देशभर के 1,111 परीक्षा केंद्रों पर 2,65,980 उम्मीदवारों परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, लगभग 2,63,535 उम्मीदवारों की परीक्षा पूर्ण हुई।
जयपुर के दो केंद्रों पर बिजली कटौती से परीक्षा प्रभावित
जयपुर में स्थित आईऑन डिजिटल जोन सीतापुरा के दो केंद्रों (TC नंबर 41682 और 41683) पर अंदरूनी बिजली कटौती के कारण परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। NBEMS के मुताबिक, इस समस्या के लिए परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी TCS Limited जिम्मेदार थी।
बार-बार परीक्षा में सर्वर डाउन हुआ
जब परीक्षा शुरु हुई तो उसके बाद सर्वर में बार-बार तकनीकी खराबी आने लगी। एक घंटे में सर्वर तीन बार प्रभावित हुआ। जिसके बाद अभ्यर्थियों को चिंता होने लगी कि पेपर पूरा होगा या नहीं। सर्वर में लगातार समस्या आने के कुछ अभ्यर्थी परीक्षा हॉल से बाहर निकल आए और विरोध जताया। उनका कहना था कि इतनी महत्वपूर्ण परीक्षा के दौरान तकनीकी व्यवस्था ठीक नहीं थी। बार-बार सर्वर रुकने से उनको परेशानी झेलने पड़ी कुछ समय बाद परीक्षा केंद्र पर देर तक हंगामे की स्थिति बनीं रही।