NEET-UG exam paper leak case: बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झारखंड के देवघर से छह को किया गिरफ्तार

By अंकित सिंह | Jun 22, 2024

बिहार पुलिस ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में झारखंड के देवघर जिले से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात देवीपुर थाना क्षेत्र में एम्स-देवघर के पास एक घर से हिरासत में लिया गया। एसडीपीओ (देवघर सदर) ऋत्विक श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया, "बिहार पुलिस ने हमें सूचना दी। हमारी पहचान पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। सभी संदिग्धों को बिहार ले जाया गया है।" उन्होंने बताया कि संदिग्ध कथित तौर पर झुनू सिंह नामक व्यक्ति के घर पर रह रहे थे।

इसे भी पढ़ें: 1 करोड़ रुपये का जुर्माना, 10 साल तक की जेल... देश में लागू हुआ एंटी पेपर लीक कानून, जानें इसके प्रावधान

इसरो के पूर्व अध्यक्ष और आईआईटी कानपुर के बीओजी के अध्यक्ष डॉ. के राधाकृष्णन 7 विशेषज्ञों के पैनल का नेतृत्व करेंगे। पैनल के अन्य सदस्यों में डॉ. रणदीप गुलेरिया, पूर्व निदेशक, एम्स दिल्ली, प्रोफेसर बी जे राव, कुलपति, हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रोफेसर राममूर्ति के, प्रोफेसर एमेरिटस, सिविल इंजीनियरिंग विभाग, आईआईटी मद्रास, पंकज बंसल, सह-संस्थापक, पीपल स्ट्रॉन्ग और बोर्ड सदस्य- कर्मयोगी भारत, प्रो. आदित्य मित्तल, डीन स्टूडेंट अफेयर्स, आईआईटी दिल्ली, गोविंद जयसवाल, संयुक्त सचिव, शिक्षा मंत्रालय शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

Uday Kotak की बड़ी चेतावनी, America-Iran तनाव से भारत में जल्द फूटेगा महंगाई का बम

Stock Market में बड़ी गिरावट, Midcap-Smallcap शेयरों में सुनामी, Investors के लाखों करोड़ स्वाहा

डॉ. हरवंश चावला के नेतृत्व में BRISEC Chamber का बड़ा लक्ष्य, Global Partnership पर होगा फोकस

PM Modi के पहुंचने से पहले भारत से खूंखार हथियार लेकर निकला UAE! वैश्विक कूटनीति में सनसनी