Rishi Kapoor की दूसरी पुण्यतिथि पर बहू आलिया, बेटी रिद्धिमा और नीतू कपूर ने शेयर किया थ्रोबैक फोटो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2022

मुंबई, 30 अप्रैल अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शनिवार को कहा कि अपने जीवनसाथी को खोना ‘‘कठिन और दर्दनाक’’ था। अभिनेता ऋषि कपूर का 69 साल की उम्र में 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। नीतू कपूर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि अपने पति के निधन के बाद खुद को व्यस्त रखने के लिए वह काम कर रहीं हैं और इससे उन्हें कुछ सुकून मिलता है। नीतू ने लिखा, “ऋषि जी को हमें छोड़कर गए आज दो साल हो गए हैं। 45 साल तक साथ रहे अपने साथी को खोना ‘‘कठिन और दर्दनाक’’ था।

इसे भी पढ़ें: दृश्यम 2 में अजय देवगन और तब्बू के साथ नजर आएंगे दिल चाहता है के यह एक्टर, तब्बू ने शेयर किया पोस्ट

इसके बाद खुद को मानसिक रूप से व्यस्त रखने के लिए मैं फिल्मों और टेलीविजन में काम कर रही हूं। इससे मुझे काफी मदद मिली है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ऋषि जी हमेशा याद किए जाएंगे और वह हमेशा सबके दिलों में रहेंगे।’’ नीतू कपूर धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘‘जुग जुग जियो’’ में नजर आएंगी। फिल्म में अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी पिता की एक तस्वीर साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ऋषि कपूर की पुत्रवधू अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर और आलिया हाल में शादी के बंधन में बंधे थे। आलिया ने कपूर परिवार के साथ एक पुरानी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘आप हमेशा हमारे साथ हैं।

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला