भारत-मालदीव आर्थिक संबंधों में नया अध्याय: द्विपक्षीय निवेश संधि (BIT) वार्ता पूरी, अब 'मुक्त व्यापार समझौते' (FTA) पर नजर

By रेनू तिवारी | Jul 09, 2026

भारत और मालदीव के बीच कूटनीतिक और व्यापारिक रिश्तों को एक बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। दोनों देशों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 'द्विपक्षीय निवेश संधि' (BIT) पर बातचीत को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, और अब इस समझौते के मसौदे (टेक्स्ट) का कानूनी परीक्षण (लीगल स्क्रूटनी) चल रहा है। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच प्रस्तावित 'मुक्त व्यापार समझौते' (FTA) को लेकर भी बातचीत काफी तेज हो गई है। यह प्रगति मालदीव के आर्थिक विकास, परिवहन एवं व्यापार मंत्री मोहम्मद सईद और भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के बीच नई दिल्ली में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान सामने आई।

इसे भी पढ़ें: India-Australia Trade Relations: पीएम मोदी ने CECA समझौते को जल्द पूरा करने की वकालत की, ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों को दिया निवेश का न्योता

यह समझौता द्विपक्षीय निवेश प्रवाह को बढ़ाने में मदद करेगा। अप्रैल, 2000 से मार्च, 2026 के बीच भारत को मालदीव से 1.26 करोड़ डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) मिला है। दोनों देशों ने सात जुलाई को एफटीए पर वार्ता का एक दौर पूरा किया। ऐसे समझौतों में आम तौर पर अधिकतर वस्तुओं पर आयात शुल्क कम या समाप्त कर दिए जाते हैं। भारत और मालदीव के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2025-26 में 13.5 प्रतिशत बढ़कर 77.18 करोड़ डॉलर हो गया, जो 2024-25 में 69 करोड़ डॉलर था।

प्रमुख खबरें

आतंकवाद मानवता के लिए चुनौती, पीएम मोदी का पाकिस्तान पर बड़ा प्रहार, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भी दिया जख्मों पर नमक

ICC Hall Of Fame में Dada का नाम! Sourav Ganguly ने रचा इतिहास, फैंस हुए गदगद

Melbourne में Modi Magic! PM के Grand Welcome के लिए उमड़ा 30,000 भारतीयों का सैलाब

Kia India का बड़ा धमाका! July में लॉन्च होंगी Syros EV और Sorento Hybrid SUV