अमेरिका और तालिबान के बीच फिर शुरू हुई बातचीत, पाकिस्तान ने किया स्वागत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अमेरिका और तालिबान के बीच स्थगित वार्ता की बहाली की घोषणा का बृहस्पतिवार को स्वागत किया। अमेरिका के विदेश विभाग ने बुधवार को कहा कि अमेरिका जल्दी ही तालिबान के साथ वार्ता बहाल करेगा।

अफगानिस्तान पर अमेरिका के वार्ताकार जलमय खलीलजाद ‘‘तालिबान के साथ वार्ता में शामिल होने के लिए कतर जाएंगे। इस दौरान अफगानिस्तान के अंदर वार्ता के लिए कदम उठाने और युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान खोजने का प्रयास किया जाएगा, खासकर हिंसा में कमी लाने पर ताकि युद्धविराम हो सके।’’

इसे भी पढ़ें: कश्मीर मुद्दे पर स्वीडन के राजा ने नहीं दिया कोई जवाब, कहा- यह एक राजनीतिक मुद्दा

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती हमले में एक अमेरिकी सैनिक के मारे जाने के बाद सितम्बर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आतंकवादी समूह के साथ अचानक वार्ता खत्म कर दी थी। इसके तीन महीने बाद यह घोषणा की गई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि हमें उम्मीद है कि इससे अफगानिस्तान के अंदर वार्ता होगी और शांतिपूर्ण एवं स्थायी अफगानिस्तान का निर्माण होगा।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan

FIP ने Aviation Minister Ram Mohan Naidu को लिखा पत्र, AI-171 जांच पैनल में मांगा प्रतिनिधित्व

Asian Games Men Hockey: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दातों से खोली बोतल और देखते ही देखते पूरी गटक ली...रांची में शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया, सेल्समैन ने वीडियो बना किया वायरल