पाकिस्तान ने 18 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, तीन नौकाओं को भी किया जब्त

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया हैं। पोरबंदर मछुआरा नौका संगठन के अध्यक्ष जीवन जुंगी ने कहा कि हमें पता चला है कि 18 मछुआरों और उनकी तीन नौकाओं को आज कराची बंदरगाह ले जाया गया। पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा मछुआरों को पकड़े जाने की यह पहली घटना है।
पोरबंदर। पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने बुधवार को 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और मछली पकड़ने वाली तीन नौकाएं जब्त कीं। यह जानकारी बृहस्पतिवार को मछुआरों के एक संगठन ने दी। पोरबंदर मछुआरा नौका संगठन के अध्यक्ष जीवन जुंगी ने कहा कि पीएमएसए ने कच्छ जिले में जखाऊ तट के पास अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के नजदीक इन मछुआरों को गिरफ्तार किया।
इसे भी पढ़ें: कश्मीर मुद्दे पर स्वीडन के राजा ने नहीं दिया कोई जवाब, कहा- यह एक राजनीतिक मुद्दा
उन्होंने कहा कि हमें पता चला है कि 18 मछुआरों और उनकी तीन नौकाओं को आज कराची बंदरगाह ले जाया गया। 15 अगस्त से मछली पकड़ने का नया मौसम शुरू होने के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा मछुआरों को पकड़े जाने की यह पहली घटना है।
अन्य न्यूज़












