शादीशुदा जिंदगी में आयी दरार की ख़बरों को Neha Kakkar ने किया खारिज, Rohanpreet Singh के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

By एकता | Jun 16, 2023

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपना 35वां जन्मदिन मनाया। सिंगर के बर्थडे बैश में उनके पति रोहनप्रीत सिंह को छोड़कर सब परिवार वाले मौजूद थे। इतना ही नहीं रोहनप्रीत ने इस साल अपनी पत्नी के बर्थडे पर कोई भी सोशल मीडिया पोस्ट नहीं डाली थी। इसके बाद नेहा की शादीशुदा जिंदगी में सब ठीक नहीं होने की अफवाहें उड़ने लगी थी। अब सिंगर ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

इसे भी पढ़ें: Saba Azad ने Hrithik Roshan के साथ शेयर की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

नेहा कक्कड़ ने शुक्रवार को अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने साफ़ कर दिया कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा है। नेहा ने अपनी और रोहन की इन रोमांटिक तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'पति के साथ सबसे अच्छी छुट्टियां बिताकर वापस शहर में आ गयी हूँ।' इन तस्वीरों में, सिंगर अपने पति के साथ बड़े ही रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं। दोनों एक दूसरे को किस करते दिखाई दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Nvidia में Jensen Huang की बतौर CEO वापसी, इस्तीफे के 11 दिन बाद बोर्ड का फैसला

Karthigai Deepam से पहले मदुरै में तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी Red Zone घोषित, ड्रोन पर रोक

MP Cabinet ने दी गोपाल-कृष्ण ग्राम योजना समेत 7000 करोड़ से अधिक की योजनाओं को मंजूरी

Nvidia के CEO पद पर Jensen Huang की वापसी, इस्तीफे के दो हफ्ते बाद संभाली कमान