Jawaharlal Nehru Birth Anniversary: पं. नेहरू ने देश की आजादी में दिया था अहम योगदान, ऐसे बने देश के पहले PM

By अनन्या मिश्रा | Nov 14, 2024

आज ही के दिन यानी की 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था, तो वहीं बच्चे भी उनको प्यार से 'चाचा नेहरू' कहते थे। इसीलिए हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। पंडित नेहरू ने देश की स्वतंत्रता आंदोलन में अहम योगदान दिया था। साथ ही वह महात्मा गांधी के बेहद करीबी माने जाते थे। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 14 नवंबर 1889 को जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था और मां का नाम स्वरूपरानी था। नेहरू के पिता मोतीलाल पेशे से बैरिस्टर थे। नेहरू एक धनी संपन्न परिवार से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने शुरूआती शिक्षा इलाहाबाद से पूरी की और फिर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वह इंग्लैंड चले गए। लंदन से लॉ की पढ़ाई की और फिर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह भारत लौट आए। भारत लौटने के बाद पं. नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें: KR Narayanan Death Anniversary: के आर नारायणन ने तय किया था शून्य से शिखर तक का सफर, ऐसे बने पहले दलित राष्ट्रपति

राजनीतिक जीवन

बता दें कि साल 1917 में पं. नेहरू होम रूल लीग से जुड़े और देश की स्वतंत्रता में अहम भूमिका निभाई। वहीं साल 1919 में नेहरू पहली बार महात्मा गांधी के संपर्क में आए और यहीं से उनके राजनीतिक जीवन की शुरूआत हुई। महात्मा गांधी के साथ मिलकर पं. नेहरू ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया। इतिहासकारों के अनुसाह, पंडित जवाहर लाल नेहरू ने लाहौर अधिवेशन के तहत 31 दिसंबर 1929 को रावी नदी के तट पर तिरंगे को 12 बजे रात में फहराया था। 

देश की आजादी की खातिर पं. नेहरू कई बार जेल भी गए, लेकिन इसके बाद भी उनका मनोबल कम नहीं हुआ। फिर जब देश आजाद हुआ, तो सर्वसम्मति से उनको देश का पहला प्रधानमंत्री चुना गया। हालांकि उनका पीएम पद के कार्यकाल काफी चुनौतियों भरा था, लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया और देश के विकास कार्य में अहम योगदान दिया। पंडित नेहरू ने लंबे समय तक देशसेवा की और विश्व पटल पर उनको प्रखर नेता कहा जाता था।

मृत्यु

बता दें कि देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू 27 मई 1964 को पंचतत्व में विलीन हो गए।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी