नेहरू ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया, भाजपा ने संस्थाओं को ध्वस्त किया: राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कहा कि वह लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने वाले व्यक्ति थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने गत आठ वर्षों में संस्थाओं को ध्वस्त करके लोकतंत्र को कमजोर किया है। राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘आईआईटी, आईआईएम, एलआईसी, भेल, एनआईडी, बार्क, एम्स, इसरो, सेल, ओएनजीसी....नेहरू जी संस्था निर्माता थे, जिन्होंने हमारी लोकतांत्रिक जड़ों को मजबूत किया।’’ 

इसे भी पढ़ें: हमने चौके छक्के लगाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की : राहुल

उन्होंने दावा किया, ‘‘पिछले आठ वर्षों में भाजपा ने संस्थाओं को ध्वस्त करके लोकतंत्र को कमजोर कर दिया है। भारत को अब ‘भारत जोड़ो’ की सबसे ज्यादा जरूरत है।’’ उन्होंने नेहरू को याद करते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘निधन के 58 वर्ष के बाद भी पंडित जवाहलाल नेहरू के विचार, राजनीति और हमारे देश के लिए उनका दृष्टिकोण उतना ही प्रासंगिक है, जितना पहले रहा है। कामना है कि भारत के इस अमर सपूत के मूल्य हमारे कदमों और विवेक का मार्गदर्शन करते रहें।

प्रमुख खबरें

US-Russia Sanctions 2026 | रूसी तेल पर कड़े प्रतिबंध, यूरेनियम पर राहत: जानें अमेरिकी दोहरे रुख के पीछे की पूरी कहानी

Bigg Boss 20 Update: YUNG DSA फूट-फूटकर रोए, Gullu बनें घर के नये कैप्टन, Mahi Vij और Amrapali Dubey का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Nigeria में अवैध खनन के आरोप में पकड़े गए कम से कम 33 लोगों की हिरासत में मौत

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज