अफगानिस्तान के हालात पर पड़ोसी मुल्कों की अहम बैठक, PAK ने कहा- जल्द सामान्य हो जाएगी स्थिति

By अनुराग गुप्ता | Sep 08, 2021

काबुल। अफगानिस्तान पर तालिबान ने पूरी तरह से कब्जा करने के बाद नई सरकार का मंगलवार को गठन किया। इस सरकार में मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद को प्रमुख नियुक्त किया गया। इसी बीच जानकारी सामने आई कि अफगानिस्तान के हालात पर पड़ोसी देशों ने अहम बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह अहमद कुरैशी ने की। 

इस बैठक में पाकिस्तान के अलावा, उज्बेकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान समेत 6 देशों के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया। बता दें कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह अहमद कुरैशी ने अफगानिस्तान से आतंकवाद को समाप्त करने की बात कही।

कुरैशी ने कहा कि अफगानिस्तान में स्थिति जटिल और तरल बनी हुई है। हमें उम्मीद है कि राजनीतिक स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी। नई वास्तविकता के लिए हमें पुराने लेंसों को त्यागना होगा। नई अंतर्दृष्टि विकसित करने और यथार्थवादी या फिर व्यावहारिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें: तालिबान के शिक्षा मंत्री का बयान सुन चौंक जाएंगे आप, कहा- PhD या मास्टर डिग्री की कोई वैल्यू नहीं 

उन्होंने कहा कि हमारे प्रयासों के केंद्र में अफगान के लोगों की भलाई होनी चाहिए। क्योंकि यह लोग 40 से भी ज्यादा वर्षों से संघर्ष के कारण भारी नुकसान झेल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Miyapur Land: Supreme Court का फैसला KCR और BRS के मुंह पर तमाचा, बोले Revanth Reddy

Bank of Baroda का Q2 Net Profit 36 प्रतिशत बढ़ा, 6,532 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बनाया

Delhi High Court के फैसलों और IP डिवीजन की वैश्विक ख्याति, CJI Surya Kant ने सराहा

Priyank Kharge ने JD(S) नेता कुमारस्वामी पर साधा निशाना, बताया राजनीतिक अवसरवाद