पड़ोसियों को बनाए रखना चाहिए सौहार्दपूर्ण रवैया, अब भारत को नसीहत भी देने लग गया बांग्लादेश का कट्टरपंथी जमात ए इस्लामी

By अभिनय आकाश | Sep 14, 2024

भारत के खिलाफ बांग्लादेश साजिशों की एक नई प्रयोगशाला बनता जा रहा है। भारत के पड़ोसी देश में अब कई खतरनाक प्रयोग होने शुरू हो गए हैं। हालत ये हो गई है कि बांग्लादेश के कट्टरपंथी अब भारत पर बयान जारी कर रहे हैं। बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामी राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी ने अब कहा है कि ढाका और नई दिल्ली को क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने के लिए सौहार्दपूर्ण तरीके से मिलकर काम करना चाहिए। ढाका में एएनआई से विशेष रूप से बात करते हुए जमात-ए-इस्लामी के उप अमीर सैयद अब्दुल्ला मोहम्मद ताहेर ने कहा कि बांग्लादेश इस संबंध में हमेशा ईमानदार रहा है। किसी के पास अपने पड़ोसी को बदलने का विकल्प है। बांग्लादेश पार्टी नेता ने कहा कि इसीलिए सभी पड़ोसियों को अनुकूल सकारात्मक रवैया और माहौल बनाए रखना चाहिए ताकि पड़ोसी देशों के बीच शांति बनी रहे।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh Ban On Durga Puja: यूनुस सरकार का फरमान, अजान से 5 मिनट पहले बंद कर दें दुर्गा पूजा के म्यूजिक वरना...

लेकिन शेख हसीना के सत्ता से हटते ही नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने पार्टी पर से प्रतिबंध हटा दिया। पार्टी के डिप्टी अमीर का कहना है कि वह भारत के साथ अच्छे संबंधों की पक्षधर है। शफीकुर रहमान ने कहा कि भारत ने अतीत में कुछ ऐसे काम किए हैं जो बांग्लादेश को पसंद नहीं आए। हमें लगता है कि भारत और बांग्लादेश को एक दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। जमात को पाकिस्तान से मदद मिलती है। वहीं इसी संगठन को चीन से फंडिंग मिलती है। 

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान