न गाय कटेगी, न ऊंट की बलि नहीं दी जाएगी! दिल्ली सरकार ने बकरीद पर अवैध पशुओं की कुर्बानी के खिलाफ एडवाइजरी जारी की

By रेनू तिवारी | Jun 06, 2025

दिल्ली सरकार ने बकरीद के अवसर पर पशुओं की अवैध हत्या के खिलाफ सख्त सलाह जारी की है, ताकि पशु कल्याण और सार्वजनिक स्वच्छता को बनाए रखा जा सके। एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि गायों, बछड़ों, ऊंटों और अन्य प्रतिबंधित जानवरों की अवैध कुर्बानी के खिलाफ 7 जून को सलाह जारी की गई है।

इसे भी पढ़ें: Photos | 50 की उम्र में TMC सांसद Mahua Moitra ने रचाई 65 साल के Pinaki Misra से शादी, जानें कौन है उनके पति?

 

परामर्श में सोशल मीडिया मंच पर कुर्बानी की तस्वीरें लेने, वीडियो बनाने और इन्हें साझा करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसमें यह अनिवार्य किया गया है कि सभी कुर्बानी केवल निर्दिष्ट स्थानों पर ही किए जाएं तथा सड़क के किनारे, गलियों या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी देने पर स्पष्ट रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।

विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि ये सख्ती हमारी सांस्कृतिक और पर्यावरणीय विरासत की रक्षा का मामला है, जिसका पशु कल्याण एक अभिन्न अंग है। एक बयान के अनुसार, उन्होंने कहा, हम त्योहार के दौरान किसी भी अवैध कुर्बानी या क्रूरता को बर्दाश्त नहीं करेंगे। परामर्श का सख्ती से अनुपालन अनिवार्य है और उल्लंघनकर्ताओं पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है