S Jaishakar Pakistan Visit News: पाकिस्तान से न मुलाकात ना बात, शहबाज के लिए नहीं सुधरेंगे हालात

By अभिनय आकाश | Oct 08, 2024

भारत ने निमंत्रण का सम्मान करते हुए ऐलान किया है कि एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर के इस्लामाबाद पहुंचने के ऐलान के बाद से पाकिस्तान मीडिया और वहां की जनता के बीच उथल पुथल मची है। एससीओ कॉन्फेंस में भारत शिरकत करेगा। लेकिन पाक मीडिया को ये बात हजम ही नहीं हो पा रही है। पाकिस्तानी चैनल में बैठे एक्सपर्ट्स उन्हें समझा रहे हैं और दूसरी तरफ पाकिस्तानी आवाम शहबाज सरकार को कोस रही है। जयशंकर के पाकिस्तान पहुंचने की खबर से पड़ोसी मुल्क शॉक में चला गया है। एय जयशंकर ने खुद कहा कि मैं इस महीने पाकिस्तान जाने वाला हूं और ये मेरी यात्रा एससीओ मीटिंग के मद्देनजर होगी। एस जयशंकर ने साफ कर दिया कि मैं बहुपक्षीय वार्ता में हिस्सा लूंगा। भारत और पाकिस्तान के संबंधों पर बात करने नहीं जा रहा। मैं एससीओ का एक जिम्मेदार सदस्य होने के नाते वहां जा रहा हूं। 

इसे भी पढ़ें: Hezbollah- Hamas के समर्थन में सड़कों पर उतरे लाखों मुसलमान, बुरा फंस गया पाकिस्तान, इजरायल का अगला टारगेट क्या इस्लामाबाद?

पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में फरवरी 2019 में भारत के युद्धक विमानों द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर हमला करने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध गंभीर तनाव में आ गए। 5 अगस्त, 2019 को भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर की विशेष शक्तियों को वापस लेने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की घोषणा के बाद संबंध और भी खराब हो गए। 

प्रमुख खबरें

Reliance Jio का बड़ा दांव, ₹300 में Jio Prime की वापसी और सितंबर 2027 तक Price Guarantee का वादा

LPG Import पर निर्भरता घटाने की बड़ी तैयारी, 21 कंपनियों के लिए Emergency Production का नया कोटा तय

PV Sindhu ने BWF World Championships में किया धमाकेदार आगाज, पहले राउंड में दर्ज की शानदार जीत

BSE Share Price: Jefferies ने रेटिंग घटाकर किया Underperform, शेयर में 5% की गिरावट, 2940 तक का लक्ष्य