न डरेंगे-न थकेंगे-न रुकेंगे,राहुल गांधी के इस मूलमंत्र पर चल पड़ी है हिमाचल कांग्रेस- दीपक शर्मा

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 15, 2021

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी जनजागरण पदयात्रा को जनता में भारी समर्थन मिल रहा है।गांव गांव में लोग पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं। यह खुलासा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज मीडिया से किया।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा दिया गया मूलमंत्र कि न डरेंगे,न रुकेंगे और न ही थकेंगे,कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गया है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जिस तरह से खुद आगे आ कर  पौंटासाहब पदयात्रा में एक दिन में 16 किलोमीटर का सफर तय किया है और प्रतिदिन लगभग 10 किलोमीटर चल रहे हैं,यह कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जनजागरण अभियान में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जिस तरह कांग्रेस आमजन के बीच भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब कर रही है उससे जनता प्रभावित है ।जनता में महंगाई और बेरीज़गारी के खिलाफ भारी रोष है।आमजन भाजपा सरकार द्वारा जनहित के मुद्दों से मुंह फेरने और धर्म,जाति, क्षेत्रवाद आदि गैरजरूरी मुद्दों को हवा देने के भी सख्त खिलाफ नज़र आ रही है।

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर जिले के करगानू क्षेत्र के शालमू गांव में श्री बद्रिका आश्रम का दौरा किया

 

दीपक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की पदयात्राओं में जिस तरह से लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं उससे साफ नजर आता है कि जनता अब कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।लोग आहे आ कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।यहां तक कि भाजपा छोड़ कर भी लोग शामिल हो रहे हैं।इससे साफ नजर आता है कि वर्तमान में सत्तासीन निकम्मी, जनविरोधी सरकार से प्रदेश की जनता का मोह भंग हो चुका है।

 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने बच्चों को दी सीख, अच्छी पुस्तकें पढ़ने का शौक पालें

 

दीपक शर्मा ने कहा कि कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काफिला अब जनजन के बीच निकल चुका है। यह काफिला अब न ही रुकने वाला है और न ही थकने वाला है।2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने का संकल्प लेकर कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता वचनबद्ध है।उन्होंने कहा कि जनता के बीच कांग्रेस पार्टी का भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष लगातार जारी रहेगा और कांग्रेस पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।

प्रमुख खबरें

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।

फुटबॉल का विवाद सियासत में पहुंचा, New York Mayor बोले- रेफरी के गलत फैसले से हारा Egypt