गुजरात: नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से की मुलाकात, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर हुई चर्चा

By अभिनय आकाश | Dec 27, 2025

नेपाल के पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुजरात दौरे पर आए नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, राजदूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गुजरात में विकसित विश्व स्तरीय पर्यटन स्थलों की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री से पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी, जल ऊर्जा, विनिर्माण और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग पर विस्तृत चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: Nepal के हवाई अड्डे पर मादक पदार्थों की तस्करी के सिलसिले में दो भारतीय गिरफ्तार

इस बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कुमार, उद्योग विभाग की प्रधान सचिव ममता वर्मा, उद्योग आयुक्त पी. ​​स्वरूप और नेपाल प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित थे। इस बीच, शुक्रवार को नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने अपने पूरे दल के साथ उत्तराखंड के धारचूला क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे अंतरराष्ट्रीय मोटर पुल का निरीक्षण किया। एएनआई से बात करते हुए राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने बताया कि पुल लगभग बनकर तैयार है, जबकि इससे जुड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य जारी है और यह दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Global Sikhs के साथ मिलकर Assam में राहत कार्य कर रहे हैं Randeep Hooda, गुरुद्वारे में की प्रार्थना

PM Modi ने शुरू किया Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyaan, 1 करोड़ युवाओं ने ली शपथ

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की विदेश में पढ़ाई के खर्च पर विवाद, पिता की आय की जांच के लिए RTI कार्यकर्ता ने खोला मोर्चा

कोरियाई दिग्गज Lee Yong Dae का रिकॉर्ड तोड़कर Tanvi Sharma ने जीता Taipei Open Super 300 खिताब