अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में भारतीय फुटबॉल टीम का होगा कड़ा मुकाबला, कप्तान सुनील छेत्री ने दिया बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2021

काठमांडू। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को नेपाल के खिलाफ आगामी दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में विरोधी टीम से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। भारत को नेपाल से उसी की सरजमीं पर दो और पांच सितंबर को भिड़ना है। छेत्री ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) से कहा, ‘‘यह एक टीम के रूप में सुधार करने का हमारे पास शानदार मौका है। मौजूदा हालात को देखते हुए मैत्री मैच खेलने का मौका मिलना आसान नहीं था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नेपाल महासंघ और सरकार ने हमें खेलने के लिए आमंत्रित किया और इस मौके के लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।’’

प्रमुख खबरें

ब्रिक्स सम्मेलन के कारकेड रिहर्सल से दिल्ली की 35 से अधिक सड़कों पर मंगलवार को बदलेगा ट्रैफिक

Tamil Nadu Politics | TVK और कांग्रेस में मतभेद की खबरें खारिज, सीएम विजय ने राहुल गांधी को माना 2029 का पीएम उम्मीदवार

पिछली सरकारों ने मासूमों की मौत छिपाने के लिए इंसेफेलाइटिस को अज्ञात बीमारी बताया: योगी

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर महिला ने दो लोगों को चाकू मारा, पुलिस गोलीबारी में आरोपी ढेर