नेपाली कांग्रेस ने स्थानीय चुनावों के लिए गठबंधन सहयोगियों से हाथ मिलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2022

काठमांडू| प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ प्रमुख सत्तारूढ़ दल नेपाली कांग्रेस ने मंगलवार को अपने गठबंधन सहयोगी पुष्पकमल दहल ‘‘प्रचंड’’ की अगुवाई वाले सीपीएन-माओवादी केंद्र और माधव नेपाल की सीपीएन-यूनिफाइड सोशलाइट के साथ 13 मई को होने वाले 700 स्थानीय निकाय चुनावों के लिए गठबंधन करने का फैसला किया है।

देउबा (74) ने पिछले साल जुलाई में प्रचंड, माधव नेपाल, जनता समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनमोर्चा के समर्थन से प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। नेपाली कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. प्रकाश शरण महत ने कहा, ‘‘आज हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में जरूरत के अनुसार और स्थानीय स्थिति को देखते हुए सत्तारूढ़ साझेदारों के साथ चुनावी गठबंधन करने का फैसला किया गया है।’’

देउबा ने पहले संकेत दिए थे कि ये चुनाव गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलकर लड़े जाएंगे। इस फैसले को लेकर असंतोष है। शेखर कोइराला धड़ा किसी भी पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन के खिलाफ अड़ा हुआ है।

वहीं, प्रचंड और नेपाल दोनों इसके खिलाफ रहे हैं कि देउबा आगामी स्थानीय स्तर के चुनावों के लिए केपी शर्मा ओली की अगुवाई वाली सीपीएन-यूएमएल के साथ गठबंधन करें। महत ने कहा कि नेपाली कांग्रेस का मजबूत आधार है और वह चुनावों में जीत हासिल करने की राह पर है।

नेपाल सरकार ने इस साल फरवरी में ऐलान किया था कि सभी 753 स्थानीय ईकाइयों के लिए स्थानीय स्तर पर चुनाव एक चरण में 13 मई को होंगे।

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda