Nepal की कोर्ट ने Adipurush से हटाया प्रतिबंध, काठमांडू के महापौर ने कहा- नहीं मानेंगे आदेश

By रेनू तिवारी | Jun 23, 2023

काठमांडू। नेपाल की एक अदालत ने प्रभास अभिनीत 'आदिपुरुष' समेत हिंदी फिल्मों पर लगा प्रतिबंध हटा दिया और अधिकारियों से कहा कि वे देश के सेंसर बोर्ड द्वारा पारित किसी भी फिल्म की स्क्रीनिंग न रोकें। एक संवाद जिसमें सीता का उल्लेख 'भारत की बेटी' के रूप में किया गया है, के कारण सभी हिंदी फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिसकी घोषणा काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह ने की थी। अदालत के आदेश के बाद, शाह ने कहा कि वह किसी भी सजा का सामना करने के लिए तैयार हैं, लेकिन फिल्म की स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं देंगे क्योंकि मामला "नेपाल की संप्रभुता और स्वतंत्रता" से संबंधित है।

नेपाल की एक अदालत ने प्रभास अभिनीत ‘‘आदिपुरुष’’ सहित हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर बृहस्पतिवार को प्रतिबंध समाप्त कर दिया साथ ही प्राधिकारियों को निर्देश दिया कि देश के सेंसर बोर्ड द्वारा पास की गई किसी भी फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं रोकी जाए। ‘आदिपुरुष’ के एक संवाद में माता सीता को ‘‘भारत की बेटी’’ बताया गया है, और इसी के कारण हिंदी फिल्मों पर प्रतिबंध लगाया गया। काठमांडू के महापौर बालेन्द्र शाह ने इसकी घोषणा की थी। शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कोई भी दंड भुगतने के लिए तैयार हैं लेकिन फिल्म के प्रदर्शन की मंजूरी नहीं देंगे क्योंकि यह मामला ‘नेपाल की संप्रभुता तथा स्वतंत्रता’’ से जुड़ा है।

इसे भी पढ़ें: Royal Ascot में जाने के लिए शाही लुक में तैयार हुई Priyanka Chopra की बेटी मालती, पिता Nick Jonas ने पहनाया फेसिनेटर

काठमांडू के महापौर ने कहा- नहीं मानेंगे आदेश

पाटन उच्च न्यायालय के न्यायाधीश धीर बहादुर चंद की एकल पीठ ने एक अल्पकालिक आदेश जारी कर कहा कि सेंसर बोर्ड से अनुमति प्राप्त करने वाली फिल्मों की स्क्रीनिंग नहीं रोकी जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: 'किसी का भाई किसी की जान' और 'केरल क्राइम फाइल्स' से लेकर पोन्नियिन सेलवन 2 तक, ये हैं Friday OTT Releases

‘नेपाल मोशन पिक्चर एसोसिएशन’ के अध्यक्ष भास्कर धुंगाना ने संवाददाताओं को बताया कि याचिकाकर्ता अदालत के लिखित आदेश का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ अब हम सेंसर बोर्ड से अनुमति पाई सभी फिल्में प्रदर्शित करेंगे।’’ अदालत के फैसले के बाद शाह ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि वह ‘‘ अदालत के आदेश का पालन नहीं करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ फिल्म के लेखक ने कहा कि नेपाल भारत के अधीन है,ये भारत के खराब इरादे को दर्शाता है...।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कोई भी दंड भुगतने के लिए तैयार हूं लेकिन फिल्म के प्रदर्शन को मंजूरी नहीं दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

आज रात एक पूरी सभ्यता का हो जाएगा अंत, ट्रंप अब ईरान में वही करेंगे जिसका पूरी दुनिया को था डर?

Assam में सरकार बनते ही पहली Cabinet में UCC, Amit Shah बोले- चार शादी अब नहीं चलेगी

Mumbai vs Rajasthan: गुवाहाटी में हाई-वोल्टेज टक्कर, Points Table में टॉप पर पहुंचने की जंग।

Global Market में Maruti eVitara का दमदार प्रदर्शन, ANCAP क्रैश टेस्ट में मिली 4-Star रेटिंग