श्रीलंका के बाद नेपाल की भी आर्थिक स्थिति खराब, लगातार बढ़ रही महंगाई, बिहार आकर खरीदारी कर रहे लोग

By अंकित सिंह | May 09, 2022

भारत के 2 पड़ोसी देश इस वक्त खराब आर्थिक हालात से जूझ रहे हैं। एक ओर जहां दक्षिण में श्रीलंका है तो वहीं दूसरी और नेपाल है। श्रीलंका के बाद नेपाल की भी आर्थिक स्थिति खराब होती दिखाई दे रही है। जिसकी वजह से वहां भी लगातार महंगाई बढ़ रही है। नेपाल में इस वक्त आर्थिक हालात इतने खराब है कि इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां तमाम गैर जरूरी आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। भले ही नेपाल सरकार की ओर से सब कुछ ठीक होने का दावा किया जा रहा है। लेकिन वहां सब कुछ ठीक है नहीं। बढ़ती महंगाई के कारण ही केंद्रीय बैंक के गवर्नर महाप्रसाद अधिकारी को भी सस्पेंड कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: नेपाल ने 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की बिक्री के लिए भारतीय कंपनियों से प्रस्ताव मांगा

नेपाल से सटा एक भारतीय बाजार है जो कि बिहार में है और वह है जोगबनी। जोगबनी में नेपाल के लोग भारी तादाद में आकर खरीदारी कर रहे हैं। चावल, चीनी, दाल, शैंपू, प्याज, कोलगेट जैसी चीजों की खरीदारी करने के लिए नेपाल के लोग लगातार जोगबनी पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं, हरी सब्जियों की कीमत में भी अंतर देखने को मिल रहा है। अगर नेपाल में किसी सब्जी की कीमत 40 रुपये है तो वह जोगबनी में लोगों को सिर्फ 20 रुपये में मिल जा रहा है। यही कारण है कि नेपाल के लोग जोगबनी का रुख कर रहे हैं। एक ग्राहक ने बताया कि आने-जाने में 500 रूपये का खर्च लग रहा है। बावजूद यहां खरीदारी करना सस्ता पड़ रहा है। हालांकि नेपाल के लोगों के खरीदारी से जोगबनी बाजार में रौनक देखने को भी मिल रही है।

प्रमुख खबरें

बोफोर्स कांडः एक झूठ के शापित होने का सच

Pressure में खेली गई वो पारी! David Miller के करियर का turning point, जानिए

Bhikaji Cama Death Anniversary: वो वीरांगना जिसने Germany में लहराया भारत का तिरंगा और British Rule को ललकारा

Sridevi Birth Anniversary: एक फिल्म के लिए 1 करोड़ चार्ज करने वाली Legend की Success Story और अनकहे किस्से