Nepal Flood Alert: मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी, बचाव कार्य प्रभावित होने का खतरा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 29, 2026

नेपाल के मौसम विभाग ने शनिवार को देश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फिर से बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी दी है। इससे बिगड़ते हालात के बीच चल रहे बचाव और राहत कार्यों में बाधा आने का खतरा है। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें: Nepal Flood राहत कोष में 3 दिन के भीतर 2.29 अरब रुपये से अधिक दान मिला

तलाश एवं बचाव अभियान के लिए 11,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें नेपाल सेना के 5,000 से ज्यादा जवान शामिल हैं। द राइजिंग नेपाल मीडिया पोर्टल के अनुसार, जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग ने कोसी, बागमती और गंडकी प्रांतों के पहाड़ी और पर्वतीय इलाकों, कर्णाली के पहाड़ी इलाकों और लुंबिनी एवं सुदूर पश्चिम प्रांतों के तराई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम वैज्ञानिक हरि प्रसाद दहल ने कहा कि रसुवा में बाढ़ प्रभावित भोटेकोशी के अधिकतर क्षेत्रों में शनिवार को मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें: Nepal Floods: तिमुरे में अचानक आए सैलाब से भारी तबाही, पीड़ितों ने बयां किया खौफनाक मंजर

उन्होंने कहा, ‘‘एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जिससे खोज और बचाव कार्यों पर असर पड़ सकता है। इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।’’ मौसम विभाग ने शनिवार दोपहर के बाद देश के कई पहाड़ी और पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ मध्यम बारिश और हिमपात का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा कि कोसी, बागमती और गंडकी प्रांतों के साथ ही कुछ अन्य पर्वतीय इलाकों में गरज के साथ बारिश तथा बर्फबारी हो सकती है।

भोटेकोशी नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद, बाढ़ की एक और लहर की आशंका के बीच बचाव दल ने तलाशी अभियान जारी रखा। इसके अलावा, चीन के अधिकारियों ने तिब्बत में नदी के उद्गम स्थल के पास बन रही एक नयी झील के बारे में चेतावनी दी है। उन्होंने आगाह किया है कि यह झील टूट सकती है, जिससे नेपाल के निचले इलाकों में फिर से बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।

प्रमुख खबरें

हैदराबाद T20I में Shai Hope का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत के सामने खड़ा किया 247 रन का पहाड़

Booking.com Survey: होमस्टे और वेकेशन रेंटल को 87 प्रतिशत यात्री मानते हैं ज्यादा यादगार

BFI President Ajay Singh की कार्रवाई, Secretary General Pramod Kumar निलंबित

World Bank Group ने भारत में चार साल में जुटाई 36 अरब डॉलर की निजी पूंजी