नेपाल में भीषण बाढ़: 11 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू, 22 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 01, 2026

नेपाल में बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 11,000 से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है तथा तलाश और बचाव अभियान के लिए 22,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सोमवार तक के आंकड़ों के अनुसार, नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या 939 हो गई, जबकि करीब 4,000 लोग अब भी लापता हैं।

इसे भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद पीड़ितों की मदद के लिए 50 Mental Health विशेषज्ञ तैनात

अब तक अपर त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना के विभिन्न स्थलों से 254 मजदूरों और तकनीशियनों को बचाया जा चुका है। वहीं, तलाश अभियान अभी जारी है और इसमें भारत तथा चीन के सुरंग विशेषज्ञ भी सहयोग कर रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, 927 शवों को सुरक्षित रखा गया है।

इसे भी पढ़ें: Nepal Flood Crisis | नेपाल में प्राकृतिक आपदा से भीषण तबाही! 950 से ज्यादा की जान गई, PM बालेन शाह बोले- यह क्लाइमेट चेंज का असर

इनमें से पहचान होने के बाद 51 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं, जबकि 726 शवों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 413 अज्ञात शवों का अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रबंधन किया जा चुका है या उन्हें दफनाया जा चुका है। अधिकारियों ने बाढ़ के कारण विस्थापित हुए 2,970 लोगों के लिए विभिन्न अस्थायी राहत केंद्रों में रहने की व्यवस्था की है।

इस बीच, एनडीआरआरएमए ने बिष्णुमती नदी के किनारे रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। प्राधिकरण के अनुसार, गोंगाबू इलाके के पास नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। प्राधिकरण ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और जरूरी एहतियाती कदम उठाने की अपील की है।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu Prison Department ने कैदियों को भागने से रोकने के लिए हथियारों के इस्तेमाल की दी मंजूरी

कर्नाटक MLC Election में Congress को झटका, BJP और JDS गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें

HUL का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 2,796 करोड़ रुपये, 19 रुपये का Interim Dividend घोषित

आसियान रक्षा बैठक से इतर मिले राजनाथ सिंह और पीट हेगसेथ, जानें क्या हुई बात?