नेपाल की विदेश मंत्री देउबा सोमवार को कनाडा के लिए रवाना होंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2024

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा 19 से 20 सितंबर तक टोरंटो में आयोजित महिला विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार को कनाडा के लिए रवाना होंगी।

देउबा 21 सितंबर को अमेरिका के लिए रवाना होंगी जहां वह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र में नेपाल के प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाले एक प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगी। वह चार अक्टूबर को स्वदेश लौटने से पहले दो-तीन अक्टूबर को दोहा में एशिया सहयोग वार्ता के तीसरे शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगी। भाषा।

प्रमुख खबरें

Mahanadi water dispute: ओडिशा और Chhattisgarh समाधान के करीब पहुंचे, बोले Mohan Charan Majhi

UP RERA ने पांच जिलों में 2,086 करोड़ रुपये की 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए Congress ने उतारे पांच प्रत्याशी

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold