नेपाल की विदेश मंत्री स्वास्थ्य जांच के लिए अगले सप्ताह भारत जा सकती हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2024

नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा स्वास्थ्य जांच के लिए अगले सप्ताह भारत की यात्रा कर सकती हैं। स्थानीय मीडिया में बृहस्पतिवार को जारी खबरों में यह जानकारी दी गई।

टिप्पणी के लिए संपर्क किये जाने पर विदेश मंत्री के प्रेस सलाहकार एकराज पाठक ने पीटीआई- को बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से पुष्टि हेतु किये गए अनुरोध का भी कोई उत्तर नहीं मिला।

सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्री का हाइपरपैराथायरॉइडिज्म का ऑपरेशन हुआ था और वह इसी के संबंध में जांच के लिए नयी दिल्ली के एक प्रमुख निजी अस्पताल जाएंगी।

प्रमुख खबरें

Weather Update | क्या उत्तर भारत को मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत? IMD ने 13 जून तक इन राज्यों में जताया बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान

भारत के मार्वल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की Spider-Man: Brand New Day

पक्षपाती और कानून के खिलाफ: राज्यसभा नामांकन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन

Middle East Tension | दावों और खंडन का दौर! डोनाल्ड ट्रंप बोले- हमलों के बाद ईरान ने किया सीधा फोन, तेहरान ने कहा- सरासर झूठ