नेपाल का ‘जेन जेड’ समूह राजनीतिक पार्टी बनाएगा; चुनाव लड़ने के लिए शर्तें रखीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2025

नेपाल के ‘जेन जेड’ समूह ने जल्द ही एक राजनीतिक पार्टी की स्थापना करने की शनिवार को घोषणा की, लेकिन इसने कहा कि अगले वर्ष के आम चुनाव में उसकी भागीदारी कुछ ‘मूलभूत’ शर्तें पूरी किए जाने पर निर्भर करेगी।

हाल ही में शुरू हुए ‘जेन जेड’ आंदोलन के नेताओं में से एक मिराज धुंगाना के नेतृत्व में समूह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में अपना एजेंडा पेश किया। ‘जेन जेड’ उस पीढ़ी को कहा जाता है जो 1997 से 2012 के बीच पैदा हुई है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि हालांकि वे ‘जेन जेड’ युवाओं को एक साथ लाने के लिए एक राजनीतिक पार्टी बनाने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन जब तक उनकी मूलभूत मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता तब तक वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह समूह मुख्य रूप से दो प्रमुख एजेंडों की वकालत करता रहा है: प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित कार्यकारी प्रणाली और विदेशों में रहने वाले नेपाली नागरिकों के लिए मताधिकार।

प्रमुख खबरें

Malviya Nagar Fire पर Mayor सख्त! तीन दिन में मांगी जांच रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, भारत में बदले विदेशियों के वीजा नियम

Modi Cabinet का बड़ा फैसला, Infra-Aviation सेक्टर को 39,290 Cr का Booster डोज, बदलेगी देश की तस्वीर

भारत के जिगरी दोस्त पर पहले किया हमला, फिर जारी किया वीडियो, यूक्रेन के एक्शन से हिली दुनिया