एवरेस्ट की ऊंचाई फिर मापने के लिए नेपाल का पर्वतारोहण अभियान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2019

काठमांडो। नेपाल माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को फिर से मापने के लिए सरकार द्वारा नियुक्त पर्वतारोहियों का एक दल वहां भेज रहा है। उसे उम्मीद है कि इससे इन अटकलों पर हमेशा के लिए विराम लग जाएगा कि विश्व की यह सबसे ऊंची चोटी घट गयी है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि चार सर्वेक्षक बुधवार को एवरेस्ट के लिए रवाना होंगे। एवरेस्ट हिमालय क्षेत्र में नेपाल और चीन की सीमा पर है। उसकी आधिकारिक ऊंचाई 8,848 मीटर (29,029फुट) है।

इसे भी पढ़ें: भारत ने तूफान प्रभावित नेपाल को सहायता का संकल्प जताया

1954 में पहली बार भारतीय सर्वेक्षण द्वारा यह ऊंचाई रिकार्ड की गयी गयी थी। वैसे तो कई अन्य दलों ने भी इस चोटी की ऊंचाई मापी थी लेकिन आखिरकार 1954 में मापी गयी ऊंचाई व्यापक रूप से स्वीकार की गयी। 

इसे भी पढ़ें: नेपाल में आंधी-तूफान का कहर, 27 लोगों की मौत 400 घायल

लेकिन 2015 में नेपाल में आये विध्वंसक भूकंप के बाद गर्मागर्म बहस चल पड़ी की कि भूकंप के चलते इस चोटी की ऊंचाई घट गयी है। नेपाल के सर्वेक्षण विभाग ने इस विषय पर पूर्ण विराम लगाने की आस में एवरेस्ट पर्वतारोहण अभियान तैयार करने के लिए 2017 में सर्वेक्षकों के दल की मंजूरी दी थी। सर्वेक्षण विभाग से अभियान के सह संयोजक सुशील डांगोल ने कहा, ‘‘हम यह दल भेज रहे हैं क्योंकि भूकंप के बाद एवरेस्ट की ऊंचाई को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने अपने साड़ी लुक से चुरा ली लाइमलाइट, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है तारीफ

केजरीवाल को मिल जाएगी जमानत? ED ने कोर्ट को बताया, आरोपी के खर्च पर 7 स्टार होटल में रुके थे दिल्ली के CM

BJP में शामिल हुईं राधिका खेड़ा, कांग्रेस नेताओं पर लगाए थे गंभीर आरोप, शेखर सुमन भी हुए भगवामय

क्या है सिख फॉर जस्टिस, क्यों भारत ने लगाया इस संगठन पर बैन, AAP पर लगे आतंकी गुट से संबंधों के आरोप