नेपाल में राजनीतिक संकट गहराया, ओली को पद से हटाने में जुटे विपक्षी दल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2021

काठमांडू। नेपाल के विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को पद से हटाने और मौजूदा राजनीतिक संकट को सुलझाने के लिए आगे की रणनीति तय करने के लिहाज से शुक्रवार को बैठक की। ओली ने संसद में अपनी सरकार का बहुमत साबित करने के लिए एक और बार शक्ति परीक्षण से गुजरने में अनिच्छा व्यक्त की है। एक दिन पहले ही नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने देश के राजनीतिक दलों से नयी सरकार बनाने का दावा पेश करने को कहा था। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री ओली की सिफारिश पर राजनीतिक दलों के नयी सरकार बनाने के लिए शुक्रवार शाम 5 बजे तक की समय-सीमा तय की है। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सरकार ने नयी सरकार बनाने का रास्ता साफ करने का फैसला किया है।

प्रमुख खबरें

घरों से इस्लामिक झंडे खींच रहा नेपाल, क्या बोले मुसलमान?

Commonwealth Games 2026: India का Sports में जलवा! Boxing में 2 Gold, Triple Jump में 2 Medals भारत के नाम

PM Modi के खिलाफ अपशब्दों पर Kangana Ranaut का बड़ा बयान, Feminazi और वामपंथियों से बेटियों को बचाने की अपील

Bal Gangadhar Tilak Death Anniversary: पत्रकारिता के जरिए ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिलाने वाले Bal Gangadhar Tilak