अखंड भारत के नक्शे पर नेपाल-पाकिस्तान ने आपत्ति जताई, अब भारत ने दी सफाई, केवल मौर्य साम्राज्य के प्रसार को दिखाया गया

By अभिनय आकाश | Jun 03, 2023

नए संसद भवन की एक तस्वीर लगातार चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, नए संसद भवन में अखंड भारत का एक नक्शा भी लगा हुआ है। अखंड भारत के इस नए नक्शे को देख कई देशों की बेचैनी भी बढ़ गई है। पाकिस्तान में तो भारत की नई संसद में लगे इस अखंड भारत के नक्शे को लेकर चर्चा तेज है ही। लेकिन एक और पड़ोसी मुल्क नेपाल भी इस पर चितिंत हो उठा है। जिसके बाद अब भारत ने नए संसद भवन के अंदर 'अखंड भारत' के भित्ति चित्र पर पड़ोसी देशों नेपाल और पाकिस्तान के नाराज होने के बाद सफाई दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि विचाराधीन भित्ति चित्र अशोक साम्राज्य के प्रसार को दर्शाता है। यह जन-केंद्रित है।

इसे भी पढ़ें: Akhand Bharat: भारत के नए संसद में ऐसा क्या है, जिसे देख उड़ गई पाकिस्तान और नेपाल की रातों की नींद

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने स्पष्ट किया कि भित्तिचित्र का मुद्दा नेपाली नेता द्वारा नहीं उठाया गया था। उन्होंने कहा कि इसलिए मुझे नहीं पता कि विरोध अभी भी जारी है या नहीं। निश्चित रूप से नेपाली पक्ष ने इसे नहीं उठाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि भित्तिचित्र अखंड भारत के बारे में नहीं था, बल्कि प्राचीन मौर्य साम्राज्य का विस्तार था।बागची ने कहा, भित्तिचित्र अशोक के साम्राज्य के प्रसार और जिम्मेदार और जन-उन्मुख शासन के विचार को दर्शाती है, जिसे उन्होंने अपनाया और प्रचारित किया। भित्तिचित्र और इसके सामने लगी पट्टिका यही कहती है।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध